शहडोल: माता शबरी गर्ल्स हॉस्टल से दो छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता, सुरक्षा पर उठे सवाल
शहडोल, मध्य प्रदेश: सोहागपुर ब्लॉक स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर से पिछले 12 दिनों में दो छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पहली छात्रा अपने मामा के साथ जाने की बात कहकर हॉस्टल से बाहर निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। जबकि दूसरी छात्रा बहन को छोड़ने के लिए बाहर गई और फिर वापस नहीं लौटी। इन घटनाओं ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और आदिवासी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, पहला मामला 28 दिसंबर का है। कक्षा 12वीं की छात्रा हॉस्टल से अपने मामा के साथ घर जाने की बात कहकर निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई। परिजन द्वारा सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
दूसरा मामला 8 जनवरी का है। कक्षा 10वीं की छात्रा अपने नाना और दो अन्य छात्राओं के साथ हॉस्टल पहुंची थी। दोनों सहेलियां हॉस्टल के भीतर चली गईं,...










