School Meme Case: टीचर का मीम बनाने पर 13 साल के छात्र को स्कूल से निकाला, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, MP सरकार को नोटिस
भोपाल/इंदौर: इंदौर के एक स्कूल द्वारा शिक्षक पर आपत्तिजनक मीम बनाने के आरोप में 13 वर्षीय छात्र को निकालने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है।
याचिका का तर्कछात्र के पिता का कहना है कि 9वीं कक्षा के बीच में स्कूल से निकालने के कारण उनके बेटे का भविष्य और 10वीं कक्षा का रजिस्ट्रेशन खतरे में पड़ गया है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि स्कूल का यह कदम केवल प्रतिष्ठा की रक्षा का बहाना था, क्योंकि मीम अकाउंट प्राइवेट था और सीधे स्कूल प्रशासन के लिए खुला नहीं था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा—बच्चे सीखते हैं अपने माहौल सेपीठ ने कहा कि बच्चे आमतौर पर अपने आसपास के माहौल से सीखते हैं, और ऐसे मीम्स को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता के वकील निपुन सक्सेना ने दंड को अत्यधिक और असमान बत...










