Friday, July 24

Bihar

दबाव की राजनीति पर फिर सवार मांझी, क्या राज्यसभा की एक सीट के लिए दांव पर लगेगी केंद्रीय मंत्री की कुर्सी?
Bihar, Politics, State

दबाव की राजनीति पर फिर सवार मांझी, क्या राज्यसभा की एक सीट के लिए दांव पर लगेगी केंद्रीय मंत्री की कुर्सी?

  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर अपनी चिर-परिचित विद्रोही शैली में सियासी हलकों में हलचल पैदा कर रहे हैं। गया में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने एनडीए गठबंधन, खासतौर पर भाजपा, के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए ऐसे बयान दिए हैं, जिनसे उनकी केंद्रीय मंत्री की कुर्सी पर सवाल खड़े हो गए हैं। मांझी के तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि वे राज्यसभा की एक सीट के लिए बड़ा राजनीतिक जोखिम उठाने को तैयार हैं।   जनसभा को संबोधित करते हुए मांझी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दो लोकसभा और एक राज्यसभा सीट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन राज्यसभा की सीट उन्हें नहीं मिली। मांझी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि राज्यसभा की सीट नहीं दी गई, तो वे मंत्रिपद छोड़ने से भी पीछे नहीं...
समस्तीपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव पुराने विवाद में वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, SHO निलंबित
Bihar, State

समस्तीपुर में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव पुराने विवाद में वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, SHO निलंबित

    समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज आपराधिक घटना सामने आई है। खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुरघाट गांव में गुरुवार को भाजपा नेता रूपक सहनी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता रूपक सहनी और दूसरे पक्ष के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही थी। इसी पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को बात इतनी बढ़ गई कि हमलावरों ने रूपक सहनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।   घटनास्थल पर पहुंचे एसपी, SHO पर गिरी गाज   हत्या की सूचना मिलते ही समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में स्थानीय पुलिस की लापर...
उपेंद्र कुशवाहा के ‘लिट्टी-चोखा भोज’ में 3 विधायक नहीं पहुंचे, दिल्ली में की बीजेपी से मुलाकात
Bihar, Politics, State

उपेंद्र कुशवाहा के ‘लिट्टी-चोखा भोज’ में 3 विधायक नहीं पहुंचे, दिल्ली में की बीजेपी से मुलाकात

  पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर आयोजित 'लिट्टी-चोखा भोज' राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया। उम्मीद थी कि इस अनौपचारिक मिलन से पार्टी मजबूत होगी, लेकिन पार्टी के तीन प्रमुख विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह भोज में शामिल नहीं हुए। इसके बजाय, तीनों ने दिल्ली का रुख किया और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में सवाल खड़ा कर दिया है—क्या कुशवाहा की पार्टी टूटने की कगार पर है?   परिवारवाद और मंत्री पद को लेकर असंतोष: सूत्रों के अनुसार, रामेश्वर महतो को उम्मीद थी कि कुशवाहा उन्हें मंत्री पद दिलाएंगे। लेकिन कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री और पत्नी को टिकट दिलाकर विधायक बनवाया। इस 'परिवारवाद' ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष पैदा कर दिया। महतो ने हाल ही में स...
नालंदा में ग्लास ब्रिज देख लट्टू हुए बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा
Bihar, State

नालंदा में ग्लास ब्रिज देख लट्टू हुए बॉलीवुड अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा

  नालंदा/राजगीर: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा हाल ही में बिहार के राजगीर पहुंचे और नेचर सफारी पार्क में बने ग्लास ब्रिज का दीदार किया। अभिनेता ने पुल से नीचे की घाटी और चारों ओर फैली हरियाली का रोमांचक दृश्य देखकर अपनी खुशी जाहिर की।   ग्लास ब्रिज की तारीफ: अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह ग्लास ब्रिज चीन के प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है और अनुभव रोमांचक और यादगार है। राजगीर का यह पहला ग्लास स्काईवॉक है, जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां ज़िप लाइनिंग जैसी अन्य रोमांचक गतिविधियां भी उपलब्ध हैं, जो पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं।   टिकट और घूमने का समय: ग्लास ब्रिज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट उपलब्ध हैं। पर्यटक सुबह जल्दी पहुंचकर लंबी कतारों से बच सकते हैं। टिकट शुल्क लगभग 300 रुपये है।   अखिलेंद...
क्रिसमस पर मंत्री दीपक प्रकाश को आशीर्वाद देते दिखे फादर अब्राहम
Bihar, State

क्रिसमस पर मंत्री दीपक प्रकाश को आशीर्वाद देते दिखे फादर अब्राहम

    पटना: क्रिसमस के मौके पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को फादर अब्राहम ने आशीर्वाद दिया। यह तस्वीर मंत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज पर साझा की। दीपक प्रकाश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राज्यसभा सांसद और पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं।   फादर अब्राहम कौन हैं? फादर अब्राहम केरल के रहने वाले हैं और वहाँ के जाने-माने प्रीस्ट हैं। वे अपने कार्यक्रम के लिए पटना आए थे। 24 दिसंबर 2025 को वे बिहार के लोकभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री दीपक प्रकाश को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद दिया।   नेशनल चर्च ऑफ इंडिया में भी हुई मुलाकात 25 दिसंबर को फादर अब्राहम ने पटना में नेशनल चर्च ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मंत्री दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे और दोनों की पुनः मुलाकात हुई।   ...
श्रेयसी सिंह ने अपने शादी के प्लान पर किया खुलासा, कहा- “सही इंसान का इंतजार कर रही हूँ”
Bihar, State

श्रेयसी सिंह ने अपने शादी के प्लान पर किया खुलासा, कहा- “सही इंसान का इंतजार कर रही हूँ”

  पटना: बिहार की खेल एवं आईटी मंत्री और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में श्रेयसी सिंह ने न केवल अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की, बल्कि बिहार के खेल भविष्य, महिला सशक्तिकरण और अपने संघर्षपूर्ण राजनीतिक-स्पोर्ट्स सफर के बारे में भी खुलकर साझा किया।   शादी पर क्या बोलीं मंत्री? जब उनसे शादी की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आई एम जस्ट वेटिंग फॉर द राइट मैन टू कम अलोंग”. यानी वह सही जीवनसाथी का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान जमुई की जनता और बिहार के दो महत्वपूर्ण विभागों—खेल और आईटी—की जिम्मेदारियों पर है।   खेल और संघर्ष का सफर श्रेयसी सिंह ने अपने पिता के सपनों और अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि 2010 के ...
मोतिहारी का सितारा सकीबुल गनी: 3 बैट और 3 शतक की कहानी के बाद Vijay Hazare Trophy में फिर चमका
Bihar, State

मोतिहारी का सितारा सकीबुल गनी: 3 बैट और 3 शतक की कहानी के बाद Vijay Hazare Trophy में फिर चमका

  मोतिहारी (बिहार): बिहार क्रिकेट के उभरते सितारे सकीबुल गनी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के जेएससीए ओवल में खेली गई पारी में सकीबुल ने महज 32 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे।   रिकॉर्डतोड़ पारी और आक्रामक अंदाज सकीबुल गनी का बल्ला शुरू से ही आग उगलता नजर आया। उनके आक्रामक शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस विस्फोटक प्रदर्शन के साथ ही सकीबुल बिहार क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं।   3 बैट और 3 शतक की प्रेरक कहानी सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर 1999 को मोतिहारी में हुआ। उनके क्रिकेट सफर की सबसे दिलचस्प कहानी तब शुरू हुई जब फरवरी 2022 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू से पहले उनकी मां आसमा खातून ...
प्रियंका गांधी को कांग्रेस कमान मिलने की अटकलों से बिहार में सियासी हलचल
Bihar, State

प्रियंका गांधी को कांग्रेस कमान मिलने की अटकलों से बिहार में सियासी हलचल

    पटना: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी में नई और अहम जिम्मेदारी देने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में भी उबाल ला दिया है। संकेत हैं कि वर्ष 2026 में उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद सौंपा जा सकता है।   प्रियंका गांधी को मिल सकती है नई भूमिका फिलहाल बिना किसी विशेष पोर्टफोलियो के महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही प्रियंका गांधी को अब किसी राज्य तक सीमित रखने के बजाय ‘कैंपेन कमेटी प्रमुख’ या ‘इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी’ जैसे प्रभावशाली पद देने की चर्चाएँ चल रही हैं। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और यूपी से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयानों ने इस चर्चा को और हवा दी है। मसूद ने प्रियंका को पीएम पद का संभावित दावेदार बताया, जबकि वाड्रा ने कहा कि जनता उनकी बड़ी भूमिका में सक्रियता चाहती है। राजनीतिक जानकार इसे कांग्रेस अध्यक्ष पद की ओर संकेत मान रहे हैं।   राहुल गांधी...
बिहार में प्लॉट पेपर की नकल अब पूरी तरह ऑनलाइन, 1 जनवरी से लागू
Bihar, State

बिहार में प्लॉट पेपर की नकल अब पूरी तरह ऑनलाइन, 1 जनवरी से लागू

    पटना। बिहार में जमीन से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित नकल अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आदेश दिया है कि 1 जनवरी 2026 से चिरकुट और कागजी आवेदन पूरी तरह समाप्त होंगे। अब डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतियां ही वैध मानी जाएंगी, जिससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त होगी।   विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि अब तक रैयतों को दस्तावेज की प्रमाणित प्रति के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे और आवेदन प्रक्रिया में 7 से 14 दिन का समय लगता था। नए आदेश के तहत रैयत भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर आवश्यक शुल्क ऑनलाइन जमा कर वांछित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।   सचिव ने यह भी बताया कि यदि कोई दस्तावेज पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो उसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। दस्तावेज उपलब्ध होते ही उसकी डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति पोर्टल के माध्यम से ...
बिहार की 50 पुलिस लाइनों का होगा कायाकल्प: असलहा-बारूद की सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक होगी ओवरहॉलिंग
Bihar, State

बिहार की 50 पुलिस लाइनों का होगा कायाकल्प: असलहा-बारूद की सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक होगी ओवरहॉलिंग

    पटना। बिहार पुलिस अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य की 50 पुलिस लाइनों (32 पुरानी और 18 नई) को हाईटेक और सुरक्षित बनाने के लिए ओवरहॉलिंग अभियान शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य असलहा-बारूद की सुरक्षित व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की सुविधाएं और प्रशिक्षण ढांचे को दुरुस्त करना है।   इस संबंध में डीजीपी विनय कुमार ने राज्य के सभी जिलों के आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए पुलिस लाइनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट महीने के अंत तक अनिवार्य रूप से पुलिस मुख्यालय को सौंपनी होगी।   14 मानकों पर होगा आकलन, कमियां मिलने पर बनेगी कार्ययोजना   पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस लाइनों के मूल्यांकन के लिए 14 अनिवार्य मापदंड तय किए हैं। विशेष रूप से 32 पुरानी पुलिस लाइनों में मौजूद बुन...