Friday, July 24

Bihar

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड  मुकुट के टुकड़े बरामद, तीसरे आरोपी की तस्वीर जारी  सूचना देने पर इनाम की घोषणा
Bihar, State

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड मुकुट के टुकड़े बरामद, तीसरे आरोपी की तस्वीर जारी सूचना देने पर इनाम की घोषणा

    बिहार के गोपालगंज जिले स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को आंशिक सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से खंडित मुकुट के कुछ अंश बरामद किए हैं। हालांकि मंदिर से चोरी किए गए बेशकीमती सोने के हार, मुकुट और चांदी की छतरी अब तक बरामद नहीं हो सकी है।   तीसरे चोर की तलाश तेज, फोटो जारी   मामले में फरार तीसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। गोपालगंज पुलिस ने फरार आरोपी शरीफ आलम की तस्वीर जारी कर दी है और उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार शरीफ आलम गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-28, अरार मोड़ का निवासी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।   कई इलाकों में सघन छापेमारी   रविवार देर शाम ...
बिहार में नक्सलवाद को बड़ा झटका  3 कुख्यात इनामी नक्सलियों ने मुंगेर में डाले हथियार, हर एक को मिले 2.5 लाख
Bihar, State

बिहार में नक्सलवाद को बड़ा झटका 3 कुख्यात इनामी नक्सलियों ने मुंगेर में डाले हथियार, हर एक को मिले 2.5 लाख

    बिहार में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम को रविवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े तीन कुख्यात इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में आयोजित एक औपचारिक समारोह में नारायण कोडा, बहादुर कोडा और विनोद कोडा ने बिहार पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार भी मौजूद रहे।   इनमें से नारायण और बहादुर पर सरकार ने तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तीनों लंबे समय से पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने हुए थे।   कौन हैं नारायण, बहादुर और विनोद कोडा?   पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है—   नारायण कोडा: यह पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का जोनल कमांडर था। इसके खिलाफ मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलो...
10 मिनट में डिलीवरी का दबाव, पटना के राइडर्स की ज़िंदगी पर भारी  तेज़ सुविधा के नाम पर रोज़मर्रा की मौत का खेल, मजदूरों की आवाज़ बुलंद
Bihar, State

10 मिनट में डिलीवरी का दबाव, पटना के राइडर्स की ज़िंदगी पर भारी तेज़ सुविधा के नाम पर रोज़मर्रा की मौत का खेल, मजदूरों की आवाज़ बुलंद

    ऑनलाइन शॉपिंग की रफ्तार जहां शहरों को डिजिटल तौर पर जोड़ रही है, वहीं पटना जैसे शहर में 10 मिनट में डिलीवरी का दबाव उन नौजवानों की ज़िंदगी पर भारी पड़ रहा है जो यह सुविधा देने की उम्मीद में सड़क पर अपने प्राण ख़तरे में डालते हैं। यह कोई फ़्लैश रिपोर्ट नहीं, बल्कि स्थानीय राइडर्स की दर्दभरी हकीकत है—जिसे अब संसद‑स्तर पर भी एक गंभीर समस्या के तौर पर उठाया गया है।   डेटा और टाइमर की घड़ी में फंसी ज़िंदगी   राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 10 मिनट डिलीवरी मॉडल को एक ऐसे सिस्टम के रूप में वर्णित किया है जो कामगारों को सिर्फ एक डेटा से बांध देता है। इसका असर इतना खतरनाक है कि राइडर्स न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि अनिवार्य रूप से अपनी धड़कनें भी तेज कर लेते हैं। यह समस्या पटना जैसे टियर‑2 शहरों में रोज़ाना दिखती है, जहाँ विकल्प कम हैं और मजबूरी ज़्यादा है। (...
बिहार की हल्दी बनेगी ‘क्वीन’   ‘राजेंद्र सोनिया’ को जल्द मिल सकता है GI टैग, करक्यूमिन में देशभर में अव्वल
Bihar, State

बिहार की हल्दी बनेगी ‘क्वीन’ ‘राजेंद्र सोनिया’ को जल्द मिल सकता है GI टैग, करक्यूमिन में देशभर में अव्वल

    बिहार की पहचान अब सिर्फ अनाज या सब्जियों तक सीमित नहीं रहेगी। समस्तीपुर में उगाई जाने वाली हल्दी की खास किस्म ‘राजेंद्र सोनिया’ जल्द ही वैश्विक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है। इस हल्दी में 7 से 8 प्रतिशत तक करक्यूमिन (Curcumin) पाया गया है, जो इसे देश की सबसे उच्च गुणवत्ता वाली हल्दी की श्रेणी में शामिल करता है। खास बात यह है कि करक्यूमिन की यह मात्रा मेघालय की प्रसिद्ध GI-टैग प्राप्त लकडोंग हल्दी से भी अधिक है।   इन्हीं खूबियों को देखते हुए ‘राजेंद्र सोनिया’ हल्दी को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि GI टैग मिलने के बाद बिहार की यह हल्दी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रीमियम उत्पाद के रूप में उभरेगी।   ODOP के तहत समस्तीपुर बना हल्दी का हब   राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्य...
छपरा के बाद नवादा में ‘मौत का धुआं’   अलाव की गैस से बुझ गई दो पीढ़ियों की सांसें, नाना-नाती की मौत
Bihar, State

छपरा के बाद नवादा में ‘मौत का धुआं’ अलाव की गैस से बुझ गई दो पीढ़ियों की सांसें, नाना-नाती की मौत

    बिहार में ठंड से बचने के लिए जलाया गया अलाव एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। छपरा की दर्दनाक घटना के बाद अब नवादा जिले से भी ऐसा ही हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां बंद कमरे में जलाई गई बोरसी (अलाव) की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण नाना और उनके मासूम नाती की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।   यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के त्रिलोकी बीघा गांव की है। शनिवार रात परिवार के पांच सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचाव के लिए कमरे में बोरसी जलाई गई थी, लेकिन खिड़की-दरवाजे बंद होने के कारण कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। ऑक्सीजन की कमी से सभी लोग धीरे-धीरे बेहोश हो गए।   सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया...
ओपी राजभर का प्रहार: “सहारनपुर में कत्लेआम, अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे” गाजीपुर में जनचौपाल के दौरान सपा और पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला
Bihar, State

ओपी राजभर का प्रहार: “सहारनपुर में कत्लेआम, अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे” गाजीपुर में जनचौपाल के दौरान सपा और पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला

  गाजीपुर: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को गाजीपुर में आयोजित जनचौपाल में समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सहारनपुर में कत्लेआम जैसी घटनाएँ हो रही थीं, तब अखिलेश यादव सैफई में बैठकर नाच देखने में व्यस्त थे। राजभर ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे थे और जनता सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही थी।   जनचौपाल में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें दर्ज कराईं। कुल 130 शिकायतें प्राप्त हुईं। ओपी राजभर ने फरियादियों की सुनवाई के बाद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और जनता से भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।   इस दौरान पत्रकारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बंद पड़े एक्स-रे मशीन के मुद्दे को उठाया। ओपी राजभर न...
लालू-राबड़ी आवास में ‘खजाना और तहखानाजेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशासन को किया अलर्ट
Bihar, State

लालू-राबड़ी आवास में ‘खजाना और तहखानाजेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशासन को किया अलर्ट

  पटना: बिहार की राजनीति में विपक्ष की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने वाले जेडीयू के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभाग को चेतावनी दी है। उन्होंने दावा किया है कि प्रतिपक्ष की नेता राबड़ी देवी का सरकारी आवास रात के समय बिना किसी अभिभावक की मौजूदगी के खाली किया जा रहा है। इस दौरान वहां से पेड़-पौधे और गमले बाहर ले जाते जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं।   नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि यह पेड़-पौधे किसके हैं—क्या यह लालू परिवार की निजी संपत्ति है या सरकारी विभाग से उपलब्ध कराए गए हैं। उनका कहना है कि जब परिवार मौजूद नहीं है, तो यह समझना मुश्किल है कि इन संसाधनों को बाहर ले जाने की अनुमति किसने दी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि घर के तहखाने में सरकारी और निजी संपत्ति—जैसे सोना, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुएं—हो सकती हैं।   नीरज...
बख्तियारपुर स्टेशन के नाम पर संग्राम  ‘खलनायक’ खिलजी के नाम का विरोध, आंदोलन तेज; मुख्यमंत्री नीतीश का नहीं मिला समर्थन
Bihar, State

बख्तियारपुर स्टेशन के नाम पर संग्राम ‘खलनायक’ खिलजी के नाम का विरोध, आंदोलन तेज; मुख्यमंत्री नीतीश का नहीं मिला समर्थन

    नालंदा। बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर सियासी और सामाजिक संग्राम छिड़ गया है। ऐतिहासिक रूप से विवादित शख्सियत मोहम्मद बख्तियार खिलजी के नाम से जुड़े इस शहर और स्टेशन को लेकर विरोध तेज हो गया है, लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन आंदोलनकारियों को नहीं मिल सका है। नालंदा जिले में लगातार प्रदर्शन और जनसभाएं हो रही हैं, जिससे मामला और गरमाता जा रहा है।   खिलजी क्यों बना विवाद की जड़   इतिहास में मोहम्मद बख्तियार खिलजी को भारत में एक आक्रांता और विनाशक के रूप में देखा जाता है। ऐतिहासिक ग्रंथ तबकाते-नासिरी के लेखक मिन्हाज-ए-सिराज के अनुसार, 1193 ईस्वी में खिलजी ने नालंदा विश्वविद्यालय पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया था। कहा जाता है कि यहां मौजूद पुस्तकों के ढेर में आग लगाई गई, जो महीनों तक जलती रही। नालंदा, विक्रमशीला, सारनाथ औ...
पटना में होमगार्ड जवान के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, गांव में दहशत फैलाने की थी तैयारी
Bihar, State

पटना में होमगार्ड जवान के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, गांव में दहशत फैलाने की थी तैयारी

    पटना (हनुमतेश्वर दयाल): बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए होमगार्ड जवान के घर से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बरामद असलहा इतना भारी है कि उससे पूरे गांव में जंग छेड़ी जा सकती थी। पुलिस ने इस मामले में होमगार्ड जवान के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी होमगार्ड जवान फरार है।   ऑपरेशन ‘जखीरा’ में बड़ी कामयाबी   एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बराह गांव निवासी होमगार्ड जवान सोनू कुमार के घर में अवैध हथियारों का भंडार जमा किया गया है। सूचना के अनुसार, सोनू कुमार के पिता नवल किशोर शर्मा इन हथियारों के दम पर गांव में दबदबा बनाकर लोगों को डराता-धमकाता था।   सूचना की पुष्टि के बाद सिटी एसपी (वेस्ट) भानुप्रताप सिंह के नेत...
बिहार में भी गुजरात जैसी शराब पीने की सुविधा की मांग, कानून पर सवाल उठाए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
Bihar, State

बिहार में भी गुजरात जैसी शराब पीने की सुविधा की मांग, कानून पर सवाल उठाए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    गया (आशुतोष कुमार पांडेय): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर विवादित बयान दिया है। मांझी ने कहा कि शराबबंदी की असली परीक्षा तब होगी जब वरिष्ठ अधिकारियों और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिहार सरकार से आग्रह किया कि गुजरात मॉडल की तरह शराब पीने में छूट देने की सुविधा बिहार में भी लागू हो।   मांझी ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी की मंशा सही थी, लेकिन इसके कार्यान्वयन पर उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उनके अनुसार वर्तमान कानून मुख्यतः गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाता है, जबकि असली अपराधी सुरक्षित रहते हैं।   केंद्रीय मंत्री ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जेल में बंद लोगों में से 50 प्रतिशत से अधिक गरीब और कमजोर वर्ग से हैं। उन्होंने कहा कि छोटे अपराध...