बिहार भूमि दस्तावेज अब घर बैठे! 1 जनवरी 2026 से पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
पटना: बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जमीन से जुड़े दस्तावेज पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार 1 जनवरी 2026 से भूमि अभिलेख पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रही है। नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए डिजिटल हस्ताक्षर युक्त, कानूनी रूप से मान्य भूमि दस्तावेज घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे।
ब्लॉक और सीओ ऑफिस के चक्कर अब नहीं
बिहार सरकार के भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से यह सुविधा शुरू की जाएगी। अब तक जमीन के कागजात की प्रति लेने में 7 से 14 दिन तक का समय लगता था और स्टांप शुल्क, प्रशासनिक शुल्क व फॉर्म भरने की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और दस्तावेज कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होंगे। इन्हें अदालतों, बैंकों और अन्य संस्थानों में स्वीकार किया जाएगा।
कैसे काम करेग...










