आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भी केकेआर पर कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे मुस्तफिजुर रहमान
नई दिल्ली।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) द्वारा खरीदे जाने के कुछ ही समय बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, तमाम अटकलों के बीच अब यह साफ हो गया है कि मुस्तफिजुर रहमान केकेआर के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूएबी) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने इस बात की पुष्टि की है कि केकेआर के खिलाफ संभावित कानूनी या प्रशासनिक कदमों पर विचार जरूर किया गया था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान की इच्छा के चलते इस दिशा में आगे नहीं बढ़ा गया। मिथुन के अनुसार, रहमान ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह किसी भी तरह का लीगल एक्शन नहीं लेना चाहते।
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की ब...










