बल्ले-बॉल दोनों में जलवा दिखाया, कमबैक मैच में तिलक वर्मा ने छाया नवी मुंबई।
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने जनवरी में हुई सर्जरी के बाद टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में शानदार वापसी की। इंडिया ए और अमेरिका के बीच खेले गए मुकाबले में तिलक ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए और गेंदबाजी में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर टीम को मजबूती दी।
38 रनों की ठोस पारी
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने पसंदीदा रिवर्स स्वीप सहित आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका यह प्रदर्शन काफी सहज और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आया। हालांकि, शुभम रंजने की गेंद पर तिलक आउट हुए।
पहली ही गेंद पर लिया विकेट
तिलक वर्मा की गेंदबाजी भी मुकाबले की बड़ी खासियत रही। उन्होंने पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गॉस को आउट कर दिया, जो उस समय 44 रन बनाकर खेल रहे थे। यह ओवर ही उनका पूरा गेंदबाजी योगदान रहा। इससे पहले वह भारत ...










