Thursday, July 23

Sports

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में बड़ा फेरबदल, विराट-रोहित का डिमोशन तय! कैटेगरी A में सिर्फ 3 खिलाड़ी
Sports

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 में बड़ा फेरबदल, विराट-रोहित का डिमोशन तय! कैटेगरी A में सिर्फ 3 खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान करने जा रहा है। इस बार बोर्ड की सूची में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस बार बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि दोनों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि विराट और रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं, इसी वजह से बोर्ड उन्हें टॉप कैटेगरी से हटाकर नीचे की श्रेणी में रख सकता है। कैटेगरी A में होंगे सिर्फ 3 खिलाड़ी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI की कैटेगरी A में इस बार केवल तीन खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। ये खिलाड़ी हैं— शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह रविंद्र जडेजा यह बदलाव इसलिए भी अहम है क्योंकि बुमराह और जडेजा पिछले सत्र में A+ कैटेग...
U19 वर्ल्ड कप 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने कोचिंग स्टाफ को सराहा, वीवीएस लक्ष्मण के लिए कही खास बात
Sports

U19 वर्ल्ड कप 2026: भारत की ऐतिहासिक जीत पर BCCI ने कोचिंग स्टाफ को सराहा, वीवीएस लक्ष्मण के लिए कही खास बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम भविष्य की झलक एक बार फिर दुनिया ने देखी, जब टीम इंडिया ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी और रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत इस जीत के साथ एक बार फिर यह साबित करने में सफल रहा कि जूनियर क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम की सफलता के लिए कोचिंग स्टाफ और खासतौर पर वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका की जमकर तारीफ की। BCCI ने कोचिंग स्टाफ की सराहना की बीसीसीआई ने जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मुख्य कोच हृषिकेश कानिटकर और उनके सहायक स्टाफ का बड़ा योगदान रहा। बीसीसीआई ने कहा—“BCCI मुख्य कोच हृषिकेश का...
IND vs USA: वानखेड़े की पिच पर रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? जानिए मैच से पहले पूरी पिच रिपोर्ट
Sports

IND vs USA: वानखेड़े की पिच पर रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? जानिए मैच से पहले पूरी पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो रहा है। पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे और इसी दिन टीम इंडिया भी अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में पहला कदम होगा, इसलिए जीत के साथ शुरुआत करने का दबाव भी रहेगा। हालांकि, मुकाबले में भारत को फेवरेट माना जा रहा है। लेकिन इस मैच में असली भूमिका निभाएगी वानखेड़े की पिच, जिसका मिजाज अक्सर मैच का रुख बदल देता है। ऐसे में सवाल यही है—क्या बल्लेबाजों की बल्ले से धूम देखने को मिलेगी या गेंदबाजों का कहर टूटेगा? वानखेड़े स्टेडियम की पिच: बल्लेबाजों का स्वर्ग मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर फ्लैट रहती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। स...
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज, भारत की पहली टक्कर अमेरिका से, वानखेड़े में होगा इरादों का ऐलान
Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज, भारत की पहली टक्कर अमेरिका से, वानखेड़े में होगा इरादों का ऐलान

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी से हो रही है और क्रिकेट प्रेमियों की नजरें पहले ही दिन भारत के मुकाबले पर टिकी होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपने खिताब की रक्षा के मिशन के साथ मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम आज अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी। यह मैच शनिवार शाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में ‘आधार कार्ड बनाम ग्रीन कार्ड’ कहा जा रहा है, क्योंकि अमेरिकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने भारत में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। हालांकि, उलटफेर करने में माहिर अमेरिकी टीम को हल्के में लेने की गलती भारत नहीं करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगा भारत दो साल पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने करिश्माई कैच पकड़कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई ...
बाएं हाथ से बल्लेबाजी, दाएं हाथ से गेंदबाजी… भारत का नया ‘सौरव गांगुली’ बना U19 वर्ल्ड कप का हीरो, जानिए कौन हैं आरएस अंबरीश
Sports

बाएं हाथ से बल्लेबाजी, दाएं हाथ से गेंदबाजी… भारत का नया ‘सौरव गांगुली’ बना U19 वर्ल्ड कप का हीरो, जानिए कौन हैं आरएस अंबरीश

हरारे। अंडर-19 विश्व कप 2026 जीतने के बाद जहां हर तरफ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रन की पारी की चर्चा हो रही है, वहीं इस खिताबी सफर में एक ऐसा खिलाड़ी भी रहा जिसने गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया की जीत की मजबूत नींव रखी। यह खिलाड़ी हैं आरएस अंबरीश, जिन्हें उनके अनोखे खेल अंदाज के कारण क्रिकेट जगत में ‘नया सौरव गांगुली’ कहा जा रहा है। अंबरीश की खासियत यह है कि वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं। यही वजह है कि उनका ऑलराउंड प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए बेहद अहम साबित हुआ। फाइनल में दिखाया ऑलराउंड दम, 18 रन और 3 विकेट इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में अंबरीश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ सहायक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैच विनर हैं। उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए और फिर गेंदबा...
छा गई भारत की जूनियर सेना, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा, दिग्गजों ने यूं लुटाया प्यार
Sports

छा गई भारत की जूनियर सेना, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा, दिग्गजों ने यूं लुटाया प्यार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की नई पीढ़ी ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि भविष्य पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार U19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर दिग्गज खिलाड़ियों ने युवा सितारों को जमकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी, 175 रन का तूफान फाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। वैभव ने 30 बाउंड्री लगाते हुए 175 रन की यादगार पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत ...
टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया-ए का धमाका, नामीबिया 67 रन पर ढेर, 130 रन से करारी शिकस्त
Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंडिया-ए का धमाका, नामीबिया 67 रन पर ढेर, 130 रन से करारी शिकस्त

नई दिल्ली/बेंगलुरु। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए प्रैक्टिस मुकाबले में इंडिया-ए ने नामीबिया को 130 रन के बड़े अंतर से हराकर अपनी शानदार तैयारियों का दमदार प्रदर्शन किया। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ग्राउंड-1 पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 197 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम सिर्फ 12.1 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। पराग-धीर की तूफानी साझेदारी ने बदला मैच का रुख टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 25 रन के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग और नमन धीर ने मोर्चा संभालते हुए नामीबिया के गेंदबाजों की एक न चलने दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 111 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रियान पराग ने 39 गेंदों पर 69 रन की विस्...
दिल्ली के आरके पुरम में एनकाउंटर: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार
Sports

दिल्ली के आरके पुरम में एनकाउंटर: एक अपराधी के पैर में लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, आरके पुरम क्षेत्र में दो अपराधियों का पुलिस से आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को सुरक्षित रूप से हिरासत में ले लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरके पुरम पुलिस स्टेशन की टीम ने कहा कि यह कार्रवाई तत्काल और प्रभावी कानून प्रवर्तन का हिस्सा है, और शहर में अपराध नियंत्रण बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाती रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 आपातकालीन नंबर पर दें, ताकि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवा...
हमारे भाई हैं… सलमान अली आगा ने डाला घी की आग, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान
Sports

हमारे भाई हैं… सलमान अली आगा ने डाला घी की आग, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से पहले ही क्रिकेट की दुनिया में नया विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान देते हुए स्थिति को और गरमा दिया। बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। इस कदम के बाद पाकिस्तान ने भी धमकी दी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी। सलमान अली आगा ने बांग्लादेश के इस फैसले पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा,"वे हमारे भाइयों की तरह हैं। हमें समर्थन देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह देखना वाकई दुखद है कि वे इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारा समर्थन करते रहेंगे।" इस विवाद ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच राजनीतिक और खेल संबंधों में नई बहस को जन्म दिया है...
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड टूर्नामेंट से बाहर
Sports

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड टूर्नामेंट से बाहर

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी और स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अपनी अकिलीज इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि वह सुपर-8 चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन ताजा मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी रिकवरी में अभी और समय लगेगा। यह खबर वर्ल्ड कप शुरू होने से केवल एक दिन पहले आने के कारण टीम और उनके फैंस दोनों के लिए चौंकाने वाली साबित हुई। टीम मैनेजमेंट ने नहीं लिया जोखिम ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा कि हेजलवुड की रिकवरी प्रक्रिया को जल्दी करना टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा मेडिकल स्थिति को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल करना सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया ने फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है और ट...