दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर आज संसद में चर्चा, पर्यावरण मंत्री देंगे विपक्ष के सवालों के जवाब
नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर और देश के कई राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे को लेकर संसद में आज चर्चा होगी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव शाम 5 बजे लोकसभा में प्रदूषण, वायु गुणवत्ता और उपायों को लेकर विपक्ष के सवालों, आपत्तियों और सुझावों का जवाब देंगे।
शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही यह मुद्दा संसद में प्रमुखता से उठता रहा है। विपक्ष लगातार सरकार से खतरनाक वायु प्रदूषण पर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस संकट से निपटने के लिए स्पष्ट और प्रभावी योजना पेश करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा और समाधान दोनों के लिए तैयार है।
एयर प्यूरीफायर और जागरूकता पर जोर:डीएमके सदस्य डॉ. कनिमोझी एनवीएम सोमू ने पूछा कि क्या सरकार गंभीर प्रदूषित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर एयर प्यूरीफायर ल...










