भारत में मानसिक स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए 9 साल बाद नेशनल सर्वे, सरकार जुटी आंकड़े जुटाने में
नई दिल्ली।देश में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का बड़ा आकलन करने के लिए केंद्र सरकार पूरे 9 साल बाद नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे-2 (NMHS-2) शुरू कर रही है। इससे पता चलेगा कि लोगों में मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां कितनी गंभीर हैं और किन समूहों को अधिक मदद की जरूरत है।
सर्वे का मकसद और कवरेजइस सर्वे को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु कर रहा है। NMHS-2 में 13 से 17 साल के किशोरों और 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों को शामिल किया जाएगा। सर्वे में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कवरेज दिया गया है, जबकि पिछला सर्वे 2015-16 में सिर्फ 12 राज्यों तक सीमित था।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, NMHS-2 में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी प्राथमिक समस्याओं का राज्यवार और राष्ट्रीय स्तर पर अनुमान तैयार किया जाएगा। इसमें मानसिक बीमारियों के कारण होने वाली विकलांगता, ...










