ऑपरेशन सिंदूर में भारत की “पहली दिन की हार”, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर पाकिस्तान गदगद
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के हालिया बयान ने भारत और पाकिस्तान दोनों में तहलका मचा दिया है। चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत ने युद्ध की शुरुआत के पहले ही दिन ही हार मान ली थी। उनका यह बयान पाकिस्तान में खूब शेयर किया जा रहा है और पाक मीडिया इसे बड़े हर्ष के साथ पेश कर रहा है।
चव्हाण ने कहा कि 7 तारीख को हुई आधे घंटे की हवाई जंग में भारतीय वायु सेना पूरी तरह असफल रही। उनके अनुसार भारतीय विमानों को मार गिराया गया और वायु सेना की पूरी ताकत जमीन पर टिक गई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बठिंडा, सिरसा या ग्वालियर से कोई विमान उड़ता तो पाकिस्तान उसे आसानी से गिरा सकता था। चव्हाण ने अपने बयान में कहा, “लोग इसे मानें या न मानें, हवाई युद्ध में हम पूरी तरह से हार गए थे।”
पाकिस्तानी मीडिया ने इस बयान को तुरंत अपने प्रचार में शा...










