ओमान में पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण: “हम ऐसे निर्णय ले रहे हैं, जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी”
मस्कट, 18 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के मस्कट में भारतीय समुदाय और छात्रों को संबोधित करते हुए भारत-ओमान संबंधों की विशेष महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े, साहसिक और त्वरित फैसले लेता है, समयबद्ध तरीके से परिणाम देता है और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता है।
दोनों देशों का 70 वर्षों का संबंधपीएम मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच मित्रता की नींव ट्रस्ट और विश्वास पर आधारित है। आज हमारे डिप्लोमैटिक संबंध 70 साल के हो गए हैं। यह केवल 70 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी विरासत को समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने का पड़ाव है।
विविधता और संस्कृति की शक्तिप्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी विविधता हमारी संस्कृति की मजबूत नींव है। हर परंपरा अपने साथ नया विचार लेकर आती है। भारतीय कहीं भी जाएं, विविधता का सम्मान करते हैं। आज मैं यहां मिनी इंडिया देख र...










