Saturday, August 15

Natioanal

ऑपरेशन सिंदूर: पीओके में नौ आतंकवादी शिविर तबाह, पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े
Natioanal

ऑपरेशन सिंदूर: पीओके में नौ आतंकवादी शिविर तबाह, पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसके सबसे अहम सैन्य ठिकानों और आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया। यह खुलासा भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) वीआर चौधरी ने मंगलवार को किया।   चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों में साहसिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इसके तहत सात मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकवादी शिविरों पर हमला किया गया, जिनमें बहावलपुर और मुर्दिके के दो शिविरों को मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना ने निशाना बनाया।   पहली बार इतनी गहराई में सटीक हमला पूर्व वायुसेना प्रमुख ने बताया कि यह पहली बार था जब भारत इतनी गहराई में जाकर सटीक निशाना साधा। इस कार्रवाई में आतंकवादी आधार नष्ट हुए और प...
भारत ने आकाश-एनजी मिसाइल का किया सफल परीक्षण, एयर डिफेंस क्षमताओं में बड़ा कदम
Natioanal

भारत ने आकाश-एनजी मिसाइल का किया सफल परीक्षण, एयर डिफेंस क्षमताओं में बड़ा कदम

    नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (Akash-NG) मिसाइल सिस्टम का यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह ट्रायल देश की स्वदेशी एयर डिफेंस क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   सफल इंटरसेप्शन से बढ़ा आत्मविश्वास डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के अनुसार, ट्रायल के दौरान मिसाइलों ने अलग-अलग रेंज और ऊंचाई पर हवाई लक्ष्यों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया। इसमें सीमाओं के पास कम ऊंचाई और लंबी दूरी के साथ-साथ उच्च ऊंचाई वाले हालात भी शामिल थे।   आकाश-एनजी क्यों खास आकाश-एनजी मिसाइल सिस्टम RF सीकर से लैस है और सॉलिड रॉकेट मोटर द्वारा संचालित है। इसे एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी रेंज 30 किमी और ऊंचाई 18 किमी तक है। DRDO ने इसे विकसित किया है और भारत डायनेमिक...
सदानंद वसंत बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले डीजीपी, एनआईए चीफ की कुर्सी खाली होने के बाद चर्चा में वरिष्ठ आईपीएस
Natioanal

सदानंद वसंत बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले डीजीपी, एनआईए चीफ की कुर्सी खाली होने के बाद चर्चा में वरिष्ठ आईपीएस

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 22 दिसंबर को एनआईए के डीजी सदानंद वसंत दाते को उनके मूल कैडर महाराष्ट्र में समय से पहले भेजने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस दाते को जनवरी 2026 में महाराष्ट्र का डीजीपी बनाया जा सकता है।   महाराष्ट्र की मौजूदा डीजीपी रश्मि शुक्ला 3 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उनके रिटायर होने के बाद सदानंद दाते महाराष्ट्र पुलिस में सबसे वरिष्ठ आईपीएस बन जाएंगे और डीजीपी पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। 26/11 मुंबई टेरर अटैक के दौरान उनके योगदान और ईमानदारी के लिए उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने एनआईए का चार्ज दिनकर गुप्ता से 31 मार्च 2024 को संभाला था।   सदानंद दाते के एनआईए छोड़ने के बाद एनआईए चीफ के लिए कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के न...
प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान—बांग्लादेश को मिलेगा कड़ा जवाब
Natioanal, Politics

प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान—बांग्लादेश को मिलेगा कड़ा जवाब

  नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। मसूद ने कहा है कि यदि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह बांग्लादेश को “निर्णायक और कड़ा जवाब” देंगी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी को देश की कमान सौंपने की खुलकर वकालत की।   इमरान मसूद ने भाजपा के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा के खिलाफ पर्याप्त रूप से मुखर नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ था, तब सबसे मुखर आवाज प्रियंका गांधी की ही थी। मसूद ने कहा, “प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाइए, फिर देखिए वह इंदिरा गांधी की तरह कैसे जवाब देती हैं।”   उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री ...
इसरो के ‘ब्लूबर्ड-2’ सैटेलाइट लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू तिरुमला पहुंचे इसरो प्रमुख वी. नारायणन, मिशन की सफलता के लिए की पूजा
Natioanal

इसरो के ‘ब्लूबर्ड-2’ सैटेलाइट लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू तिरुमला पहुंचे इसरो प्रमुख वी. नारायणन, मिशन की सफलता के लिए की पूजा

.   नई दिल्ली (अनिल कुमार): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर देश बढ़ चुका है। नई पीढ़ी के संचार उपग्रह ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह उपग्रह इसरो के शक्तिशाली एलवीएम3-एम6 (बाहुबली) रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।   लॉन्च से पहले इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने 23 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिशन की सफलता की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मिशन से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा कीं।   इसरो प्रमुख ने क्या कहा   इसरो चेयरमैन वी. नारायणन ने बताया कि “24 दिसंबर की सुबह 8.54 बजे, एलवीएम3-एम6 रॉकेट के जरिए ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया जाएगा। यह भारतीय धरती से लॉन्च किया जाने वाला अब तक का सबसे भारी पेलोड होगा।”  ...
पाकिस्तान-चीन को बड़ा झटका: फ्रांस ने भारत को सौंपे दो हाईटेक युद्धक सिस्टम
Natioanal

पाकिस्तान-चीन को बड़ा झटका: फ्रांस ने भारत को सौंपे दो हाईटेक युद्धक सिस्टम

      भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक-इन-इंडिया' कार्यक्रम के तहत इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) और फ्रांसीसी कंपनी सैफरान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस ने दो हाई-परिशुद्धता वाले युद्धक सिस्टम के उत्पादन हस्तांतरण के लिए समझौता किया है। इस करार के तहत अब ये सिस्टम देश में ही निर्मित किए जाएंगे, जो पाकिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के लिए बड़ा झटका साबित होंगे।   कौन से हैं ये सिस्टम   रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस करार के तहत विकसित किए जाने वाले दो अहम सिस्टम हैं:   SIGMA 30N डिजिटल रिंग लेजर जाइरो इनर्टियल नेविगेशन सिस्टम – इसका उपयोग तोपखाने, मिसाइल प्लेटफॉर्म, रडार और वायु रक्षा प्रणालियों में सटीक नेविगेशन के लिए किया जाएगा। CM3-MR डायरेक्ट फायरिंग साइट – यह तोपखाने और ड्रोन-र...
कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल: अरावली को फिर से परिभाषित करने की क्या वजह?
Natioanal

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल: अरावली को फिर से परिभाषित करने की क्या वजह?

    अरावली हिल्स को लेकर सियासी घमासान जारी है। मंगलवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि मोदी सरकार अरावली पर्वतमाला को फिर से परिभाषित करने के लिए इतनी आमादा क्यों है। जयराम रमेश ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के हालिया स्पष्टीकरण को भी सवालों के घेरे में रखा।   भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा था कि अरावली के कुल 1.44 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में से केवल 0.19 प्रतिशत भूमि वर्तमान में खनन पट्टों के अंतर्गत आती है। उन्होंने दावा किया कि सरकार अरावली की सुरक्षा और पुनर्स्थापन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।   कांग्रेस ने उठाए ये मुद्दे   जयराम रमेश ने कहा कि मंत्री द्वारा प्रस्तुत आंकड़े भ्रामक हैं। उन्होंने बताया कि 1.44 लाख वर्ग किलोमीटर में चार राज्यों के 34 जिलों का पूरा भौगोलिक क्...
चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद भारत ने श्रीलंका को 3,700 करोड़ रुपये की मदद दी
Natioanal

चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद भारत ने श्रीलंका को 3,700 करोड़ रुपये की मदद दी

  कोलंबो/नई दिल्ली: भारत ने श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ से हुए नुकसान को कम करने और पुनर्निर्माण में मदद के लिए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,700 करोड़ रुपये) का बड़ा सहायता पैकेज घोषित किया है। यह घोषणा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कोलंबो दौरे के दौरान की।   जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या से मुलाकात कर भारत की संकटकाल में एकजुटता का संदेश दिया। इस सहायता पैकेज में 35 करोड़ डॉलर का रियायती ऋण और 10 करोड़ डॉलर की अनुदान राशि शामिल है, जो मुख्य रूप से सड़कों, रेलवे, पुलों, घरों, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों के पुनर्निर्माण पर केंद्रित होगी।   विदेश मंत्री ने बताया कि भारत पहले भी ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत तत्काल राहत पहुंचा चुका है और अब यह नया पैकेज पुनर्निर्माण को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र...
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी के साथ चाय पर बैठना CPM को नागवार, कहा – गलत संदेश गया
Natioanal

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी के साथ चाय पर बैठना CPM को नागवार, कहा – गलत संदेश गया

  नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के समाप्त होने पर आयोजित एक शिष्टाचार बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य विपक्षी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चाय पर चर्चा करती दिखाई दीं। इस हल्के-फुल्के अंदाज की मुलाकात में ठहाके और हंसी-मजाक भी हुए, लेकिन सीपीएम को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।   सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया कि प्रियंका का यह रवैया गलत संदेश भेजने वाला था। उन्होंने कहा कि यह बैठक कुछ ही घंटों बाद हुई थी जब बीजेपी ने मनरेगा योजना में बदलाव किया और इसे ‘बुलडोजर’ चला कर लागू किया। ब्रिटास ने कहा, “विपक्ष के लिए यह अच्छा सीन नहीं था। हमें उम्मीद थी कि इसमें बेहतर समझदारी दिखाई जाएगी।”   ब्रिटास ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि जब संसद में तीन जन-विरोधी बिल पेश किए जाएं, तो विपक्ष के नेता वहां मौजूद ...
कांग्रेस में नेतृत्व विवाद: इमरान मसूद ने कहा ‘राहुल हटाओ, प्रियंका को लाओ’, बीजेपी ने साधा निशाना
Natioanal, Politics

कांग्रेस में नेतृत्व विवाद: इमरान मसूद ने कहा ‘राहुल हटाओ, प्रियंका को लाओ’, बीजेपी ने साधा निशाना

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता इमरान मसूद के ‘प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ’ वाले बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस में बढ़ते नेतृत्व विवाद का सबूत बताया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गांधी परिवार स्वयं राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करता। पूनावाला ने कहा, “इमरान मसूद ने साफ कह दिया है कि अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं रहा। अब ‘राहुल हटाओ, प्रियंका जी को लाओ’ का नारा चल रहा है।”   इमरान मसूद ने बांग्लादेश मसले पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था, “प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, इंदिरा गांधी जैसा जवाब मिलेगा।” पूनावाला ने इस बयान को आधार बनाते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस के अंदर नेतृत्व को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने इस विचार का समर्थन किया है, जिससे स्पष्ट हो...