करेंसी नोट से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की तैयारी? सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास का सनसनीखेज दावा, सियासी हलचल तेज
नई दिल्ली। भारतीय करेंसी नोट से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने दावा किया है कि मोदी सरकार इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है और इस मुद्दे पर एक उच्च-स्तरीय बैठक भी हो चुकी है। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।
जॉन ब्रिटास ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में कहा कि आधिकारिक खंडन के बावजूद इस विषय पर पहले दौर की चर्चा हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय करेंसी से गांधी की तस्वीर हटाना देश के राष्ट्रीय प्रतीकों को नए सिरे से गढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। ब्रिटास के मुताबिक, यह अब सिर्फ अटकल नहीं रह गई है, बल्कि इसके पीछे ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि सरकार गांधी की तस्वीर के स्थान पर ऐसा वि...










