दिल्ली की ‘जहरीली हवा’ से एलर्जी, नितिन गडकरी का बड़ा बयान
नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली-NCR के प्रदूषण को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि उन्हें राजधानी में सिर्फ तीन दिन रहने पर ही एलर्जी हो जाती है।
यह बयान उन्होंने पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर की किताब लॉन्च के मौके पर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 40 फीसदी प्रदूषण ट्रांसपोर्ट की वजह से होता है। उन्होंने कहा, “मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, इसलिए इस जिम्मेदारी को भली-भांति समझता हूं।”
गडकरी ने फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक तथा हाइड्रोजन वाहन बढ़ावा देने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अपनी इको-फ्रेंडली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी का भी उदाहरण देते हुए बताया कि यह पूरी तरह इथेनॉल से चलती है, जिससे प्रदूषण कम होता है और फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता भी घटती है।
&nb...










