भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ का ‘ऑपरेशन सर्द हवा’, दुर्गा वाहिनी की तैनाती से घुसपैठ पर लगेगा ब्रेक
भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्दियों में बढ़ने वाली घुसपैठ की आशंकाओं को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर कड़े सुरक्षा इंतज़ामों की तैयारी कर ली है। जम्मू-कश्मीर और राजस्थान सेक्टर में जल्द ही ‘ऑपरेशन सर्द हवा’ शुरू किया जाएगा, जिसके तहत निगरानी, गश्त और तकनीकी संसाधनों को कई गुना बढ़ाया जाएगा। इस विशेष अभियान में बीएसएफ की ‘दुर्गा वाहिनी’ इकाइयों की भी तैनाती की जाएगी, जो इसे और अधिक सशक्त बनाती है।
बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जनवरी के अंत तक जारी रहेगा। गणतंत्र दिवस से पहले का समय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। सर्दियों में घना कोहरा और धुंध घुसपैठियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है, जिसका फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें की जाती हैं। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
नि...










