सिस्टम को धमकाने की कोशिश न करें, हम अलग-थलग नहीं बैठे हैं: CJI सूर्यकांत
उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सेंगर की सजा के निलंबन आदेश को स्थगित करते हुए उसे फिलहाल जेल में ही रहने का निर्देश दिया है। इस मामले में कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की है।
यह आदेश केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की उस याचिका पर दिया गया, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने न्यायिक व्यवस्था को धमकाने और न्यायाधीशों के खिलाफ सार्वजनिक आरोप लगाने पर कड़ी आपत्ति जताई।
CJI सूर्यकांत ने कहा,
“व्यवस्था को धमकाने की कोशिश न करें। हमारे पास कुछ बेहतरीन न्यायाधीश हैं। अनजाने में गलतियां हो ...










