सुप्रीम कोर्ट में बुजुर्ग, दिव्यांग और बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगी प्राथमिकता
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अब जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों के मामलों की सुनवाई में प्राथमिकता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस नए नियम के तहत चार श्रेणियों के मामलों को प्राथमिकता दी जाने की घोषणा की है।
कौन-कौन शामिल हैं?
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक
दिव्यांग और एसिड हमले के पीड़ित
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले लोग
मुफ्त वकील सहायता प्राप्त करने वाले पक्षकार
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने वकीलों और पक्षकारों से अनुरोध किया है कि वे दायर की जाने वाली याचिकाओं में स्पष्ट रूप से श्रेणी का उल्लेख करें और उसका सरकारी प्रमाण भी जमा करें। इससे कोर्ट को इन मामलों की सूची को प्राथमिकता देने में आसानी होगी।
क्यों थी यह आवश्यकता?
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार और शुक्रवार को लगभग 800 नए माम...










