सिर्फ 6 महीनों में 18 बैंकों में 34 लाख रुपये के नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए केस
नई दिल्ली: देश में नकली नोटों का चलन लगातार बढ़ रहा है और अब ये नोट सीधे बैंकों तक पहुंचने लगे हैं। दिल्ली पुलिस के पास प्राप्त शिकायतों के मुताबिक, सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कुल 18 बैंकों ने 11,000 नकली नोटों के मामले दर्ज कराए हैं, जिनकी कुल कीमत 34 लाख रुपये है।
मामला 1 जनवरी से 30 जून 2025 के बीच बैंकों में पाए गए नकली नोटों का है, जबकि पुलिस ने केस 31 दिसंबर 2025 को दर्ज किया।
बैंकों में पाए गए नकली नोट:
एक प्राइवेट बैंक ने 4,000 से ज्यादा नकली नोट पकड़े, जिनकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये थी।
एक अन्य बैंक ने 3,274 नकली नोट बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 5.9 लाख रुपये थी।
तीसरे बैंक ने 782 नकली नोटों का पता लगाया, जिनकी कीमत 2.9 लाख रुपये थी।
कैसे सामने आया मामला:
बैंकों ने बताया कि रूटीन वेरिफिकेशन के दौरान नोटों की क्वालिटी, सिक्योरिटी स्ट्रिप ...










