तटरक्षक बल को मिला सबसे बड़ा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’
नई दिल्ली, 5 जनवरी — भारत ने समुद्री सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के बेड़े में देश का सबसे बड़ा स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ शामिल किया। 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित ‘समुद्र प्रताप’ 114.5 मीटर लंबा और लगभग 4,200 टन वजनी है। यह भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई प्रदूषण नियंत्रण वेसल होने के साथ-साथ तटरक्षक बल के बेड़े की अब तक की सबसे बड़ी पोत भी है। इसकी अधिकतम गति 22 नॉट से अधिक है, जो इसे लंबी दूरी के अभियानों के लिए अत्यंत सक्षम बनाती है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पोत केवल प्रदूषण नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्...










