Friday, August 14

Natioanal

पहली बार भारत आ रहे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे
Natioanal

पहली बार भारत आ रहे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, सीधे अहमदाबाद पहुंचेंगे

      जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज 12 जनवरी को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर पहुंच रहे हैं। यह उनके लिए विशेष यात्रा है क्योंकि वह राजधानी दिल्ली की बजाय सीधे अहमदाबाद पहुँचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी अहमदाबाद में ही स्वागत करेंगे। अहमदाबाद में स्वागत के बाद चांसलर मर्ज का अगला पड़ाव बेंगलुरु होगा।   विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच व्यापक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दोनों नेता व्यापार, निवेश, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास, मोबिलिटी, साइंस, इनोवेशन, रिसर्च, ग्रीन एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट और जन संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। खासतौर पर 2024 में शुरू किए गए इंडो-जर्मन ग्रीन हाइड्रोजन रोडमैप पर भी बातचीत होगी, जिसका लक्ष्य भारत में हाइड्रोजन उत्पादन, खपत और निर्यात को बढ़ावा देना है...
IPL से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी, कहा- खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए
Natioanal

IPL से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने पर शशि थरूर ने जताई नाराजगी, कहा- खेल को राजनीति से अलग रखना चाहिए

  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और नासमझी भरा करार दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हो रहे आक्रोश के चलते नीति निर्धारण होना भी चिंताजनक है।   थरूर का बयान   थरूर ने ANI से बातचीत में कहा, “खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। राजनीतिक असहमति या विफलताओं का बोझ खेल पर नहीं डाला जाना चाहिए। हमें बांग्लादेश से कई दूसरे तरीकों से निपटना पड़ता है और हम ऐसा कर भी रहे हैं। हमारे विदेश मंत्री कुछ दिन पहले ही वहां गए और अगले चुनाव के संभावित प्रधानमंत्री से मुलाकात की।”   उन्होंने आगे कहा, “सोशल मीडिया के दबाव में लिए गए फैसले खेल और अंतरराष्ट्रीय संबंधों दोनों के लिए हानिकारक हैं। कुछ चीजें इस तरह के प्रभाव से परे होनी चाहिए।”...
कल का मौसम 6 जनवरी: उत्तर भारत में शीतलहर और बारिश का अलर्ट, 15 शहरों में ठंड की मार, IMD ने जारी किया चेतावनी
Natioanal

कल का मौसम 6 जनवरी: उत्तर भारत में शीतलहर और बारिश का अलर्ट, 15 शहरों में ठंड की मार, IMD ने जारी किया चेतावनी

  देश के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटे में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी शीतलहर और कोहरे का असर रहेगा।   उत्तर भारत में बारिश से बढ़ेंगी मुश्किलें   मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और पाला गिरने की संभावना है।   कश्मीर: डोडा, बडगाम, शोपियां में बारिश की चेतावनी हिमाचल प्रदेश: चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली में बारिश की संभावना उत्तराखंड: कुछ क्षेत्रों में पाला गिरने की अधिक संभावना इसके अलावा, तमिलनाडु में भी मछुआरों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है।   उत्तर भारत के 15 जिलों में शीतलहर का प्रकोप &n...
‘अब यही जिंदगी है’: सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने पर उमर खालिद का भावुक रिएक्शन, महिला दोस्त ने खोला राज
Natioanal

‘अब यही जिंदगी है’: सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने पर उमर खालिद का भावुक रिएक्शन, महिला दोस्त ने खोला राज

  दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उनका एक भावुक संदेश सामने आया है। अदालत ने साफ किया कि दोनों एक साल तक इस मामले में जमानत के लिए फिर से आवेदन नहीं कर सकते। वहीं, पांच अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।   उमर खालिद की करीबी दोस्त और एक्टिविस्ट बनोज्योत्सना लाहिड़ी ने बताया कि खालिद ने अन्य आरोपियों को जमानत मिलने पर खुशी और राहत जताई, लेकिन खुद कहा कि “जेल अब उनकी जिंदगी बन गई है।” लाहिड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर खालिद का रिएक्शन साझा किया। उन्होंने लिखा, “मैं उन दूसरों के लिए बहुत खुश हूं जिन्हें जमानत मिली। बहुत राहत मिली।”   जब लाहिड़ी ने खालिद को बताया कि वह अगले दिन उनसे मिलने आएंगी, तो खालिद ने जवाब दिया, “अच्छा, अच्छा, आ जाना। अब यही जिंदगी है।”   आरोप क्या हैं? &...
‘ट्रंप को खुश करने के लिए रूस से तेल खरीद कम किया’: कांग्रेस ने अमेरिकी सिनेटर का वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला
Natioanal

‘ट्रंप को खुश करने के लिए रूस से तेल खरीद कम किया’: कांग्रेस ने अमेरिकी सिनेटर का वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमला

अमेरिकी सिनेटर लिंडसे ग्राहम के बयान ने भारत में सियासी हलचल मचा दी है। ग्राहम ने दावा किया कि भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद कम कर दी है और इसी आधार पर अमेरिका से टैरिफ में छूट की मांग की गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।   कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी सिनेटर का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ग्राहम एक महीने पहले भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के घर गए थे। वीडियो में ग्राहम कहते दिख रहे हैं कि राजदूत केवल इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे कि भारत रूस से तेल कैसे कम खरीद रहा है और उन्होंने उन्हें आग्रह किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह बात बताकर भारत को टैरिफ में राहत दिलाई जाए।   कांग्रेस का आरोप   कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि ट्रंप को खुश करने के लिए भारत ने अपने सदाबहार मित्र...
भारतीय सिर्फ लेते नहीं, देते हैं—ट्रंप के बयान पर बीजेपी नेता महेश जेठमलानी का जवाब
Natioanal

भारतीय सिर्फ लेते नहीं, देते हैं—ट्रंप के बयान पर बीजेपी नेता महेश जेठमलानी का जवाब

  भारतीय प्रवासियों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट पर बीजेपी नेता और सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने कड़ा विरोध जताया है। ट्रंप ने एक चार्ट साझा किया था, जिसमें विभिन्न देशों से आए प्रवासियों के अमेरिका में सरकारी सहायता लेने की दरें दिखाई गईं, लेकिन इस सूची में भारत का नाम शामिल नहीं था।   जेठमलानी ने कहा कि ट्रंप द्वारा फैलाई जा रही धारणा कि भारतीय “सिर्फ लेने वाले” हैं, पूरी तरह गलत और नस्लवादी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारतीय जहां भी रहते हैं, वे जितना लेते हैं उससे कहीं ज्यादा योगदान देते हैं। वे टैक्स भरते हैं, अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करते हैं और अपने कौशल, शिक्षा और मेहनत से समाज को मजबूत बनाते हैं।”   अमेरिकी आंकड़े और वैश्विक रुझान   महेश जेठमलानी ने बताया कि ट्रंप के चार्ट में जिन देशों का जिक्र था, उनमें बांग्लादेश, पाक...
उमर खालिद को जमानत न मिलने पर सियासी घमासान, प्रियांक खरगे का तीखा तंज—“रेपिस्ट को बेल, आवाज उठाने वालों को जेल”
Natioanal

उमर खालिद को जमानत न मिलने पर सियासी घमासान, प्रियांक खरगे का तीखा तंज—“रेपिस्ट को बेल, आवाज उठाने वालों को जेल”

  दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत न मिलने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियांक खरगे ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।   प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “विकसित भारत में स्वागत है, जहां अपनी आवाज उठाने वालों को जेल में डाल दिया जाता है और रेपिस्ट को जमानत दे दी जाती है।” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने आगे आरोप लगाया कि देश में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ चर्चित नामों का जिक्र करते हुए लिखा कि “कुलदीप सिंह सेंगर, आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम सिंह और बृज भूषण शरण सिंह को...
रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी के बीच भारत को लेकर अमेरिका में बड़ा दावा, क्या नई रणनीति अपना रहा वॉशिंगटन?
Natioanal

रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी के बीच भारत को लेकर अमेरिका में बड़ा दावा, क्या नई रणनीति अपना रहा वॉशिंगटन?

  रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनी के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर एक नया दावा सामने आया है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीद में कटौती की है और इसी आधार पर अमेरिका से भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने की मांग की गई है।   सीनेटर ग्राहम के अनुसार, अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने उनसे पिछले महीने इस मुद्दे पर बातचीत की थी। ग्राहम का दावा है कि भारतीय राजदूत ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत अब रूस से पहले की तुलना में कम कच्चा तेल खरीद रहा है, इसलिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत पर लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ को वापस लेना चाहिए।   ग्राहम ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वह एक महीने पहले भारतीय राजदूत के आवास पर गए थे और चर्चा का मुख्य विषय यही था। उ...
उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज, पिता का संक्षिप्त बयान—“फैसला आपके सामने है”
Natioanal

उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज, पिता का संक्षिप्त बयान—“फैसला आपके सामने है”

  दिल्ली दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उमर खालिद के पिता का पहला रिएक्शन सामने आया है। मीडिया से बातचीत में खालिद के पिता एस.क्यू.आर. इलियास ने बेहद संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे कुछ नहीं कहना है। फैसला आपके सामने है।”   सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है। इस आधार पर अदालत ने दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया।   यह फैसला न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने सुनाया। अदालत ने कहा कि मौजूदा चरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करना उचित नहीं होगा। हालांकि, इसी मामले में अन्य पांच आरोपियों—गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर,...
शरजील इमाम और उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, एक साल तक जमानत याचिका पर रोक
Natioanal

शरजील इमाम और उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, एक साल तक जमानत याचिका पर रोक

  सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद को बड़ी राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरोपी एक वर्ष तक इस मामले में दोबारा जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों की भूमिका गंभीर है और इस स्तर पर उन्हें जमानत देना उचित नहीं होगा।   यह फैसला जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने सुनाया। अदालत ने 10 दिसंबर को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निर्णय सुरक्षित रखा था।   हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले में पांच अन्य आरोपियों—गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद—को 12 सख्त शर्तों के साथ जमानत दे दी है। अदालत ने कहा कि इन आरोपियों का निरंतर कारावास आवश्यक नहीं है।   सुप्रीम कोर्ट क...