गलवान के बाद बदलते रिश्ते: बीजेपी-आरएसएस नेताओं से मिली चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी
नई दिल्ली: गलवान घाटी की घटना के बाद भारत-चीन संबंधों में आई खटास को दूर करने के प्रयासों के तहत, चीन की सत्ताधारी चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को भारत आया। सबसे पहले यह प्रतिनिधिमंडल बीजेपी मुख्यालय गया और उसके बाद दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय में पहुंचा। इस मुलाकात का समय और स्वरूप दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और राजनीतिक बातचीत की दिशा को दर्शाता है।
बीजेपी नेताओं से CPC प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
बीजेपी मुख्यालय में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने किया। बैठक में चर्चा का मुख्य विषय बीजेपी और CPC के बीच संवाद और बातचीत को कैसे बढ़ाया जाए रहा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग भी शामिल थे।
बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने बैठक के बाद कहा, “हमने CPC के साथ अंतर-पार्टी संवाद और सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विस्ता...










