अब AIIMS में झटपट होगा सीटी स्कैन, लंबी लाइन और नंबर का झंझट खत्म
नई दिल्ली: एम्स दिल्ली में ओपीडी मरीजों के लिए अब सीटी स्कैन जांच में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल ने प्राइवेट और प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक सेंटरों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मंगाकर मरीजों के लिए एक त्वरित और व्यवस्थित प्रणाली बनाई है।
चार दिन में जांच सुनिश्चितएम्स के अनुसार पैनल में शामिल सेंटरों में रेफर किए गए मरीजों की सीटी स्कैन जांच की अधिकतम प्रतीक्षा चार दिन से ज्यादा नहीं होगी। इसका उद्देश्य अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करना और गंभीर मरीजों की जांच में देरी रोकना है। चयनित डायग्नोस्टिक केंद्रों द्वारा शुल्क CGHS दरों के अनुसार तय होगा और मरीज को सीधे भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
गरीब मरीजों को निशुल्क सुविधाएम्स और प्राइवेट सेंटर मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाएंगे, जिसमें मरीज ई-हॉस्पिटल (HIS) पोर्टल के माध्यम से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। पैनल में शामिल सेंटरों को नि...










