आज का मौसम – 17 दिसंबर 2025: पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 18 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी
नई दिल्ली: देश में सर्दी ने तेजी पकड़ ली है। मैदानी राज्यों में शीतलहर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई शहरों में घना कोहरा आम जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल के कई शहरों में सुबह-शाम धुंध की मोटी चादर दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पाँच राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अंडमान और निकोबार में 17 दिसंबर की देर रात से 18 दिसंबर तक 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
18 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट
बिहार: पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, जहानाबाद, दरभंगा
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, इटावा, बाराबंकी, सहारनपुर
...










