कपूर और नारियल तेल से बालों की झड़ती समस्या और डैंड्रफ से पाएं राहत
रोहित सचदेवा का देसी नुस्खा
सर्दियों के मौसम में सिर में डैंड्रफ और खुजली की समस्या आम होती है, लेकिन यह परेशानी किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। अधिकतर लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह अक्सर अस्थायी राहत ही देता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं।
मशहूर कंटेंट क्रिएटर रोहित सचदेवा ने एक देसी नुस्खा साझा किया है, जो बाल झड़ने और डैंड्रफ दोनों से राहत दिलाने में मदद करता है।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री:
वर्जिन नारियल तेल
कपूर
नींबू का रस
बनाने की विधि:
कपूर को पीसकर पाउडर जैसा बना लें।
एक कटोरी में नारियल तेल और नींबू का रस मिलाएं।
अब कपूर को इस घोल में अच्छी तरह मिलाएं।
तैयार मिश्रण को हल्के हाथों से बालों की जड़ों में लगाएं।
इस उपाय से डैंड्रफ कम होने के साथ ही बाल झड़ने की समस...










