अक्षय कुमार की बहन ने लूटी सभी की नजरें, भांजी सिमर भी पीछे रह गईं
बॉलीवुड में स्टार किड्स की नई एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है, और इस बार अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग ने सभी का ध्यान खींच लिया। हालांकि, स्क्रीनिंग में सिमर की हीरोइन बनने की खबर के बावजूद सबकी नजरें अक्षय की बहन अलका भाटिया पर टिक गईं।
अक्षय ने अपनी बहन का हाथ थामकर डैशिंग अंदाज में इवेंट में एंट्री ली। बढ़ती उम्र के बावजूद अलका का स्टाइल और सुंदरता किसी बॉलीवुड स्टार को टक्कर दे रही थी। सादे, आरामदायक कपड़ों में भी उनका लुक स्टाइलिश और कूल नजर आया। उन्होंने वाइट टैंक टॉप और एंकल लेंथ प्लाजो के साथ ब्राउन-व्हाइट लाइन वाली शर्ट पहनी, और स्टेटमेंट नेकपीस, ब्रेसलेट, स्टड इयररिंग्स और ब्राउन बैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। उनके ग्लॉसी लिप्स और खुला हुआ बाल उनके चेहरे के नूर को और बढ़ा रहे थे।
वहीं, भांजी सिमर भाटिया भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं, लेकिन उनका...










