घर पर बनाएं शादी वाला स्वादिष्ट गाजर का हलवा, राजू हलवाई ने बताया आसान तरीका
सर्दियों में गरमा-गरम गाजर का हलवा हर किसी को लुभाता है। यूट्यूब के प्रसिद्ध हलवाई राजू हलवाई ने घर पर शादी वाला स्वादिष्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे अपनाकर आप बिना किसी गलती के लाजवाब हलवा तैयार कर सकते हैं।
हलवे को बनाने के टिप्स:
दूध में पकाना:
कद्दूकस की हुई गाजर को मोटे तले की कड़ाही में आधा लीटर फुल क्रीम दूध के साथ धीमी आंच पर पकाएं। इससे हलवे में मलाईदार स्वाद आएगा।
चीनी डालने का सही समय:
जब गाजर नरम हो जाए और दूध सोख ले, तब स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें जब तक पानी पूरी तरह सूख न जाए।
खोआ और केसर:
चीनी के पानी सूखने के बाद कद्दूकस किया हुआ खोआ और भिगोया हुआ केसर डालें। इससे हलवे को शाही लुक और खुशबू मिलती है।
घी और ड्राई फ्रूट्स:
200-300 ग्राम शुद्ध देसी घी डालकर हलवे क...










