आलीशान घर में शाही ठाठ के साथ रहती हैं ‘प्रेम भईया की प्रीति भाभी’ सोनाली बेंद्रे, चांदी का मंदिर और राजसी सजावट बनी पहचान
फिल्म हम साथ-साथ हैं में मासूम और सादगी भरे ‘प्रीति’ के किरदार से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे आज भी उतनी ही आकर्षक और प्रभावशाली शख्सियत हैं। उम्र के 50वें पड़ाव को पार कर चुकीं सोनाली न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं, बल्कि उनका आलीशान और शाही अंदाज़ में सजा घर भी लोगों का ध्यान खींचता है।
सोनाली बेंद्रे अपने पति, फिल्म निर्माता गोल्डी बहल, बेटे रणवीर बहल और अपने पालतू डॉग के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक भव्य घर में रहती हैं। हालांकि उनकी कुल संपत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनका घर उनके शौक, सादगी और रॉयल क्लास का शानदार उदाहरण है।
परंपरा और शान का अनोखा संगम
सोनाली का घर पारंपरिक भारतीय कला और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर मेल है। लकड़ी के फर्श, गहरे रंगों का फर...










