कृति सेनन से पहले छोटी बहन नूपुर बनेंगी दुल्हन, सिंगर स्टेबिन बेन ने पहनाई डायमंड रिंग, ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें वायरल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन की जिंदगी में जल्द ही नया अध्याय जुड़ने वाला है। नूपुर ने अपने सिंगर बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ हुए ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में नूपुर किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं, जबकि स्टेबिन का फिल्मी अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
काफी समय से दोनों के रिश्ते और शादी की चर्चाएं चल रही थीं। अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए नूपुर ने अपने खास लम्हों को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।
पानी के किनारे फिल्मी अंदाज में हुआ प्रपोजल
स्टेबिन बेन ने विदेश में पानी के किनारे बेहद रोमांटिक माहौल में नूपुर को प्रपोज किया। घुटनों पर बैठकर उन्होंने शादी का प्रस्ताव रखा, वहीं पीछे “मैरी मी” लिखे कार्ड के साथ डांसर नजर आए। यह पूरा नजारा किसी रोमांटिक फ...










