समोसा और कचौड़ी नहीं, मठरी से बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चाट – भरत की किचन से सीखे बाजार जैसी चाट बनाने का तरीका
नई दिल्ली। शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाना हर किसी को पसंद है। अगर आप कुरकुरी और तीखी चीजें पसंद करते हैं तो घर पर बनाई गई मठरी की चाट आपके स्वाद का पूरा ध्यान रखेगी। मशहूर शेफ भरत के खास मसालों और टिप्स के साथ तैयार यह मठरी इतनी खस्ता होती है कि बाजार की चाट भी फीकी लगने लगे।
मठरी बनाने का आसान तरीका:
मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा और सूजी का सही अनुपात जरूरी है। सूजी मठरी में दानेदार कुरकुरापन लाती है और लंबे समय तक बनी रहती है। इसके अलावा नमक, जीरा, अजवाइन और कुटे मसालों का मिश्रण मठरी के स्वाद को बढ़ाता है।
मोयन का महत्व:
भरत की रेसिपी में सबसे अहम हिस्सा है ‘मोयन’। आटे में घी डालें और इसे मुट्ठी में बांधकर देखें। सही मात्रा में घी डालने से मठरी एकदम खस्ता बनती है।
सख्त आटा गूंथना और रेस्ट देना:
मठरी का आटा हमेशा सख्त गूंथें। नरम आटा मठरी को पूड़ी जैसा बना देगा। आटे को गीले सूती ...










