ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई: स्टूडेंट वीजा पाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी
भारत के छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया शिक्षा के क्षेत्र में एक पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। हर साल लाखों भारतीय छात्र यहां उच्च शिक्षा लेने के लिए आते हैं। लेकिन एडमिशन पाना तो सिर्फ पहला कदम है; असली चुनौती ऑस्ट्रेलिया का स्टूडेंट वीजा प्राप्त करना होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वीजा आवेदन में किसी भी जरूरी दस्तावेज की कमी पूरे आवेदन को अस्वीकार करवा सकती है। इसलिए तैयारी समय रहते करना बेहद जरूरी है।
स्टूडेंट वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज:
कंफर्मेशन ऑफ एनरॉलमेंट (CoE) – यह यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाता है और दर्शाता है कि आपको एडमिशन मिल चुका है।
वैलिड पासपोर्ट – कम से कम छह महीने के लिए वैध होना चाहिए।
अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट – स्कूल और कॉलेज के प्रमाण पत्र।
पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो।
अंग्रेज़ी भाषा परीक्षा स्कोर – IELTS, TOEFL iBT या PTE अकादमिक मे...










