Tuesday, July 21

This slideshow requires JavaScript.

प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, आज से शुरू होगी तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी

कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष एवं “VB G RAM G” विषय पर आधारित होगी प्रदर्शनी

शिवपुरी। अतुल जैन (सद्वार्ता)।

This slideshow requires JavaScript.

भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष एवं “VB G RAM G” विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रचार रथ का शुभारंभ सहायक निदेशक श्री पराग मांदले तथा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. शंकर सुमन, प्रो. विकास, श्री त्रिभुवन सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

यह प्रचार रथ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों और विद्यार्थियों को फोटो प्रदर्शनी की जानकारी देगा तथा अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

22 से 24 जुलाई तक आयोजित होगी फोटो प्रदर्शनी

तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 22 से 24 जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा।

प्रदर्शनी में कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष एवं “VB G RAM G” विषयों पर आधारित छायाचित्रों के माध्यम से देश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

चित्रकला प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply