Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

क्वाड देशों ने आसियान के प्रति समर्थन दोहराया, मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आसियान (ASEAN) की एकता और उसके साथ सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है।

This slideshow requires JavaScript.

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि क्वाड की बैठक मनीला में आयोजित की गई, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हुए।

बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में क्वाड देशों ने कहा कि वे आसियान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आसियान को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

क्वाड मंत्रियों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारों के रूप में आसियान के साथ सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था, स्वतंत्र नौवहन और सभी देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान को लेकर भी क्वाड देशों ने अपना रुख दोहराया।

Leave a Reply