हिंदी, मराठी एवं अहिराणी साहित्यकार प्रा. संजय पवार को मानद डॉक्टरेट एवं भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित
पिंपरी चिंचवड़/नासिक। (सद्वार्ता) हिंदी, मराठी एवं अहिराणी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार प्रा. संजय पवार को उनकी साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए नासिक में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (Doctor of Literature) उपाधि से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय फेडरेशन की भारतीय इकाई के चेयरमैन डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य ने प्रा. संजय पवार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया। वहीं भारत गौरव पुरस्कार का प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी त्र्यंबकेश्वर के श्री महंत सिद्धेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के हाथों प्रदान की गई।
नासिक स्थित होटल रॉयल हेरिटेज के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट फेडरेशन के राज्य इकाई अध्यक्ष डॉ. अजीत बागमार ने की। कार्यक्रम में जगद्गुरु ...

