विधायक कल्पना देवी ने विद्यालयों में किया पौधारोपण, गंगाईचा में दो कक्षा कक्षों की घोषणा, ₹6.33 करोड़ की सुरक्षा दीवार का किया निरीक्षण
कोटा। (सद्वार्ता) लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों का दौरा कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम गंगाईचा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो नए कक्षा कक्षों के निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने लगभग ₹6 करोड़ 33 लाख की लागत से निर्मित चम्बल नदी सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक ने सबसे पहले ग्राम पंचायत किशनपुरा तकिया स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रि...

