एटीएस और धोरीमन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,170 नशीली गोलियां और 1.78 लाख रुपये जब्त
मादक पदार्थ तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
बालोतरा, 23 जुलाई 2026 (सद्वार्ता)
राजस्थान के बालोतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एटीएस जोधपुर और धोरीमन्ना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8,170 नशीली गोलियां, उनकी बिक्री से अर्जित 1 लाख 78 हजार 500 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कोवट (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज सत्येन्द्र सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह (आरपीएस) एवं वृताधिकारी गुड़ामालानी सुखाराम (आरपीएस) के सुपरवि...

