अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य तिलक जयंती पर भव्य समारोह, पांच विभूतियां सम्मानित
इंदौर। (सद्वार्ता)अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अखिल भारतीय स्वतंत्र सेनानी उत्तराधिकारी संगठन तथा अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'आज़ाद-तिलक अलंकरण समारोह' आयोजित किया गया। समारोह में समाज, शिक्षा, खेल एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच प्रतिष्ठित विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं मध्यस्थता केंद्र के प्रमुख जस्टिस (सेवानिवृत्त) मोहम्मद शमीम कुरैशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने क...

