भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ ने श्रमिक एकता, संगठन की मजबूती और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
उज्जैन | सद्वार्ता
असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश निजी परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह राणावत (राणा जी) उपस्थित रहे। उनके साथ गोपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष बढ़ई, वरिष्ठ अधिकारी हरिशंकर जी तथा रिक्शा संघ के अध्यक्ष बल्लू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रमिक साथी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में ...


