दिल्ली धमाके की जांच की आंच संदिग्ध फिदायीन उमर की मंगेतर तक, घर से जब्त हुए मोबाइल और लैपटॉप
नई दिल्ली/अंजन कुमार:लाल किले के पास हुए धमाके की जांच अब संदिग्ध आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी की मंगेतर तक पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों ने श्रीनगर में स्थित उसकी मंगेतर के घर पर छापा मारकर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं। उमर की मंगेतर भी खुद एक डॉक्टर है और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और परिवार निकाह की तैयारी में जुटा था, लेकिन इससे पहले ही दिल्ली धमाके ने सबको स्तब्ध कर दिया।
पुलवामा के डॉक्टर से बना फिदायीन
डॉ. उमर उन नबी उर्फ मोहम्मद उमर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल गांव का रहने वाला था। वह बचपन से ही मेधावी छात्र माना जाता था और उसकी छवि गांव में बेहद सम्मानित रही। स्थानीय लोग आज भी यकीन नहीं कर पा रहे कि डॉक्टर उमर जैसे पढ़े-लिखे युवक ने फिदायीन रास्ता क्यों चुना।
उमर पहले श्रीनगर ...










