जिसके पास रूसी S-400, उसे अमेरिका नहीं देता F-35… क्या भारत इसलिए नहीं खरीद पा रहा सबसे एडवांस जेट?
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे उन्नत स्टेल्थ लड़ाकू विमान F-35 को लेकर हाल ही में चर्चा तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को F-35 बेचने की योजना बनाई है, लेकिन इस विमान को हर देश को नहीं दिया जाता। इसके लिए अमेरिका कुछ कड़ी शर्तों का पालन अनिवार्य करता है।
अमेरिका का F-35 नीति
अमेरिका F-35 खरीदने वाले देशों के लिए सुरक्षा और राजनीतिक शर्तें तय करता है। उदाहरण के लिए, तुर्की ने रूसी S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा, जिसके बाद अमेरिका ने उसे F-35 कार्यक्रम से बाहर कर दिया। अमेरिका का कहना है कि S-400 के मौजूद होने से F-35 के एडवांस सेंसर और तकनीक को खतरा हो सकता है।
चीन और अन्य सहयोगियों का ध्यान
अमेरिका उन देशों को F-35 देने में हिचकिचाता है, जिनमें चीन या रूसी प्रभाव हो। ताइवान इसका उदाहरण है, जहां चीन के जासूसों की सक्रियता को लेकर अमेरिका चिंतित है। इसी तरह य...










