CIA जासूस का दावा—पाकिस्तानी वैज्ञानिक AQ खान चला रहे थे वैश्विक न्यूक्लियर तस्करी नेटवर्क, खुलासे पर मुशर्रफ भड़के
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी जेम्स लॉलर ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े गंभीर आरोपों का खुलासा किया है। ANI से बातचीत में लॉलर ने बताया कि पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल क़दीर खान—जिन्हें पाकिस्तान के परमाणु बम का जनक कहा जाता है—कई देशों को संवेदनशील टेक्नोलॉजी और जानकारियाँ बेचने में शामिल थे।
लॉलर के मुताबिक, CIA ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक गुप्त ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। इसमें दावा किया गया कि AQ खान ने ईरान और लीबिया जैसे देशों तक न्यूक्लियर सीक्रेट पहुंचाए।
मुशर्रफ को मिले थे पक्के सबूत
लॉलर ने बताया कि उस समय CIA डायरेक्टर जॉर्ज टेनेट ने व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ से मुलाकात की और पूरी जानकारी साझा की।
लॉलर के अनुसार,“टेनेट ने मुशर्रफ को ठोस ...










