Sunday, August 30

State

ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं शबाना महमूद, कश्मीर से है गहरा नाता
Jammu and Kashmir, State

ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं शबाना महमूद, कश्मीर से है गहरा नाता

लंदन: ब्रिटेन की राजनीतिक गलियारों में एक नया सवाल गूंज रहा है – क्या शबाना महमूद ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं? अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद के चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर बढ़ते दबाव और लेबर पार्टी में इस्तीफे की मांग के बीच यह चर्चा तेज हो गई है। गृह सचिव और पार्टी की वरिष्ठ नेता शबाना महमूद इस समय सभी की नजरों में हैं। अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो ब्रिटेन की इतिहास में यह पहली मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री का पद होगा। कश्मीर से गहरा नाताशबाना महमूद का संबंध कश्मीर के मीरपुर क्षेत्र से है, जो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आता है। उनके माता-पिता मीरपुर से दुबई और फिर ब्रिटेन आ बसे थे। जन्म और शिक्षा17 सितंबर 1980 को बर्मिंघम में जन्मी शबाना महमूद ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और पेशे से बैरिस्टर हैं। 2010 में वे रुशन...
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: मांओं की भूलने की बीमारी और पिता की लापरवाही ने बेटियों को मौत के मुंह में धकेला
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: मांओं की भूलने की बीमारी और पिता की लापरवाही ने बेटियों को मौत के मुंह में धकेला

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों के सामूहिक सुसाइड की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिता की लापरवाही और उनकी पहली एवं दूसरी पत्नियों की कम शिक्षा तथा गंभीर भूलने की बीमारी ने बेटियों की सही देखभाल में बड़ी कमी पैदा की, जिससे यह दुखद घटना सामने आई। पुलिस ने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पत्नियों की स्वास्थ्य समस्याओं और शिक्षा की कमी ने घरेलू जिम्मेदारियों को प्रभावित किया। इस वजह से बेटियां मोबाइल की लत में फंस गईं और अंततः आत्महत्या कर लीं। पत्नी की भूलने की बीमारीपुलिस ने बच्चियों के नाना, मौसी और मौसा से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की, जिसमें पता चला कि पिता की पहली और दूसरी पत्नियां केवल पांचवीं पास थीं और उन्हें गंभीर भूलने की बीमारी थी। इसलिए...
तीन साल बाद थाने के मालखाने से मुक्त हुए रामलला, 6 लाख के बांड पर ‘सपरिवार’ ठाकुरबाड़ी लौटे
Bihar, State

तीन साल बाद थाने के मालखाने से मुक्त हुए रामलला, 6 लाख के बांड पर ‘सपरिवार’ ठाकुरबाड़ी लौटे

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई प्रभु श्रीराम के रामदरबार की अष्टधातु प्रतिमाएं आखिरकार तीन वर्षों के लंबे कानूनी इंतजार के बाद मुक्त हो गईं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कोईलवर थाना के मालखाने से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी सहित सात प्रतिमाओं को रिहा किया गया। इस दौरान थाना परिसर में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भावुक माहौल में रामलला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद प्रतिमाओं को पूरे सम्मान के साथ ठाकुरबाड़ी वापस ले जाया गया। 21 जनवरी 2023 को हुई थी चोरीजानकारी के अनुसार, 21 जनवरी 2023 को बक्सर जिले के ढकाइच ठाकुरबाड़ी से राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान जी समेत सात अष्टधातु प्रतिमाओं की चोरी कर ली गई थी। चोरी के अगले दिन 22 जनवरी 2023 को पुलिस जांच के ...
देश की पहली म्यूजिकल रोड मुंबई में: कोस्टल रोड पर मिलेगा जापान-दुबई जैसा ड्राइविंग अनुभव
Maharashtra, State

देश की पहली म्यूजिकल रोड मुंबई में: कोस्टल रोड पर मिलेगा जापान-दुबई जैसा ड्राइविंग अनुभव

मुंबई। देश में पहली बार म्यूजिकल रोड की अनूठी सौगात मुंबई को मिलने जा रही है। मुंबई कोस्टल रोड के नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले खंड पर भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’ शुरू की जा रही है, जहां तय गति पर वाहन चलाने पर कार के भीतर ही फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का ऑस्कर विजेता गीत ‘जय हो’ सुनाई देगा। इस अभिनव परियोजना का उद्घाटन बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। मुंबई कोस्टल रोड पहले ही ट्रैफिक-मुक्त, तेज और आरामदायक यात्रा का प्रतीक बन चुकी है। अब इसमें आधुनिक इंजीनियरिंग का नया अध्याय जुड़ गया है। नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर उत्तर दिशा में जाते समय, सुरंग से लगभग 500 मीटर आगे, जब वाहन चालक करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गुजरेंगे, तो सड़क पर बनाई गई विशेष म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कारण संगीत की मधुर धुन सुनाई देगी। यह अनुभव पूरी तरह जापान और दुबई की प्रसिद्ध ...
हापुड़ में प्रेमी की हैवानियत: शादी का झांसा देकर सालभर किया यौन शोषण, गर्भवती युवती को बेरहमी से पीटा
State, Uttar Pradesh

हापुड़ में प्रेमी की हैवानियत: शादी का झांसा देकर सालभर किया यौन शोषण, गर्भवती युवती को बेरहमी से पीटा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से प्रेम संबंधों की आड़ में शोषण और हिंसा का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने करीब एक वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण किया और जब वह चार माह की गर्भवती हो गई तो उसे सबूत मिटाने के लिए धोखे से बुलाकर बेरहमी से पीट दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक ने उसे मोबाइल में मौजूद फोटो और वीडियो दिखाने का बहाना बनाकर अपनी दुकान पर बुलाया। वहां पहुंचते ही युवक ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की, ताकि उसमें मौजूद सबूत डिलीट किए जा सकें। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे लहूलुहान कर दिया। बताया गया कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बनाकर उसके साथ संबंध बनाए रखने को मजबूर कर रहा था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि युवक न...
बिहार में रेंट एग्रीमेंट कराना होगा सस्ता, 50% तक निबंधन शुल्क घटाने की तैयारी
Bihar, Politics, State

बिहार में रेंट एग्रीमेंट कराना होगा सस्ता, 50% तक निबंधन शुल्क घटाने की तैयारी

पटना: बिहार में किराए पर मकान, दुकान या अन्य संपत्ति लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही रेंट एग्रीमेंट और निबंधित लीज एग्रीमेंट के रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 फीसदी तक कटौती करने की तैयारी कर रही है। इस कदम से किराएदारों और मकान मालिकों दोनों को सीधा फायदा मिलेगा। इस प्रस्ताव पर काम शुरू करते हुए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक विशेष समिति (स्पेशल कमेटी) का गठन कर दिया है, जो शुल्क कटौती को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने रेंट एग्रीमेंट को कानूनी रूप से रजिस्टर्ड कराएं। पटना में 10 लाख से ज्यादा किराएदार, फिर भी रजिस्ट्रेशन बेहद कम विभागीय आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना में होल्डिंग टैक्स देने वाले करीब 3 लाख 10 हजार रजिस्टर्ड घर हैं। नगर निगम के अनुमान के मुताबिक यहां 10 लाख से अधिक किराएदार (घरेलू और व्यावसायिक) रह रहे...
राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी के पिटारे में क्या होगा खास? 10 बड़ी घोषणाओं पर टिकी प्रदेश की नजरें
Politics, Rajasthan, State

राजस्थान बजट 2026: दीया कुमारी के पिटारे में क्या होगा खास? 10 बड़ी घोषणाओं पर टिकी प्रदेश की नजरें

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बुधवार सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगी। भजनलाल शर्मा सरकार के इस बजट को लेकर प्रदेशभर में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। राज्य सरकार के इस बजट से युवाओं, किसानों, महिलाओं, सड़क परिवहन, जल आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है। युवाओं, किसानों और महिलाओं पर रहेगा विशेष फोकस सूत्रों के अनुसार, इस बार के बजट में युवाओं के लिए नई नौकरियों की घोषणा हो सकती है। वहीं ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए विशेष मार्ट स्थापित करने की योजना सामने आ सकती है। किसानों को राहत देने के लिए सम्मान निधि में बढ़...
आरा से इंदौर जाना हुआ मुश्किल, एकमात्र ट्रेन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश
Bihar, State

आरा से इंदौर जाना हुआ मुश्किल, एकमात्र ट्रेन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश

आरा: भोजपुर जिले के आरा से मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन जाने वाले यात्रियों के लिए अब सफर बेहद कठिन हो गया है। आरा से इंदौर के लिए चलने वाली एकमात्र स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिए जाने के बाद यात्रियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पहले आरा जंक्शन से ही सीधे इंदौर के लिए ट्रेन मिल जाती थी, लेकिन अब उन्हें दूसरे बड़े स्टेशनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बंद हुई ये ट्रेन रेलवे द्वारा 09343/44 पटना–आंबेडकर नगर–इंदौर स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया गया है। यह ट्रेन आरा जंक्शन से इंदौर जाने के लिए एकमात्र सीधा विकल्प थी। इसके बंद होते ही आरा और इंदौर के बीच रेल संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है। अब पटना या डीडीयू जाना मजबूरी ट्रेन बंद होने के बाद अब यात्रियों को इंदौर या उज्जैन जाने के लिए पहले पटना जंक्शन या फिर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) जाना पड़ रहा है। इन स्टेशनों की द...
बिजनौर: पुलिसकर्मियों के अश्लील वीडियो वायरल, हेड कॉन्स्टेबल व महिला कॉन्स्टेबल निलंबित
State, Uttar Pradesh

बिजनौर: पुलिसकर्मियों के अश्लील वीडियो वायरल, हेड कॉन्स्टेबल व महिला कॉन्स्टेबल निलंबित

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक हेड कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के कथित पांच अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों पुलिसकर्मी जिले के रेहड़ थाने में तैनात बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में महिला कॉन्स्टेबल के वर्दी में नजर आने की बात सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के कारण आम जनता के बीच भी इस घटना की चर्चा व्यापक हो गई। एसपी ने लिया संज्ञान, दोनों किए गए सस्पेंड मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। साइबर सेल से होगी तकनीकी जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह...
राजस्थान बजट 2026 से पहले: दीया कुमारी की पिछली 10 बड़ी घोषणाएं अब भी अधूरी
Rajasthan, State

राजस्थान बजट 2026 से पहले: दीया कुमारी की पिछली 10 बड़ी घोषणाएं अब भी अधूरी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज उपमुख्यमंत्री (वित्त) दीया कुमारी बजट पेश करेंगी, लेकिन पिछली घोषणाओं की प्रगति पर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले बजट में की गई कई महत्वपूर्ण घोषणाएं अब तक जमीन पर पूरी तरह नहीं उतर पाई हैं। यहाँ उन दस प्रमुख घोषणाओं का ब्यौरा है जो अभी लंबित हैं: दौसा में जीरो एक्सीडेंट जोन अधूराजयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट कम करने के लिए सुधार और जीरो एक्सीडेंट जोन बनाने की योजना अभी तक पूरी नहीं हुई। बांसवाड़ा पर्यटन सर्किट अधूरात्रिपुरा सुंदरी मंदिर और मानगढ़ धाम को जोड़ने वाला धार्मिक पर्यटन सर्किट केवल कागजों तक ही सीमित रहा। कोटा भामाशाह मंडी का विस्तार रुका96 हेक्टेयर क्षेत्र में मंडी का विस्तार करना था, पर कार्य शुरू नहीं हो पाया। डीग ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना लंबितवर्ष 2023-24 में घोषित योजना को 2024-25 में बजट राशि बढ़ाकर 100-100 करोड़ ...