घर बैठे बनवाएं फैमिली आईडी, नहीं तो अटक सकती हैं सरकारी योजनाएं
गाजियाबाद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द फैमिली आईडी बनवाएं। भविष्य में कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए यह आईडी अनिवार्य हो सकती है। घर बैठे बनवाएं फैमिली आईडी प्रशासन ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे “एक परिवार, एक पहचान” स्कीम के तहत फैमिली आईडी बनवाएं। यह पहल प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नागरिक स्वयं familyid.up.gov.in पोर्टल पर जाकर या नजदीकी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से यह आईडी बनवा सकते हैं। क्यों जरूरी है फैमिली आईडी? फैमिली आईडी का उद्देश्य परिवार की एकीकृत डिजिटल पहचान तैयार करना है। इसके माध्यम से सरकार यह जान सकेगी कि किस परिवार को कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिला है और कौन पात्र होते हुए भी वंचित है। इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ सीधे...










