Sunday, August 30

State

राजस्थान बजट 2026: जानिए क्या महंगा हुआ, क्या हुआ सस्ता
Rajasthan, State

राजस्थान बजट 2026: जानिए क्या महंगा हुआ, क्या हुआ सस्ता

जयपुर: राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर आमजन और निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय फैसलों की घोषणा की है। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने राजस्व संतुलन बनाए रखते हुए आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया है। स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री में बढ़ा बोझबजट में स्टांप पेपर पर 3 प्रतिशत का सरचार्ज बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न श्रेणी की जमीनों की डीएलसी दरों में बदलाव करते हुए फार्म हाउस और रिसोर्ट भूमि की रजिस्ट्री महंगी कर दी गई है। फार्म हाउस जमीन: कृषि दर का 1.5 गुना → 3 गुना रिसोर्ट भूमि: कृषि दर का 2 गुना → क्षेत्रीय व्यावसायिक दर का 75% स्टांप ड्यूटी सरचार्ज: 3% वृद्धि, स्टांप पेपर महंगा लोन दस्तावेजों पर मिली राहतबजट में ऋण से संबंधित दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन फीस आधी कर दी गई है। पहले य...
अलीगढ़ में साइबर ठग का गजब कारनामा, यूट्यूब से सीखी अंगूठे की क्लोन तकनीक से उड़े 35 लाख
State, Uttar Pradesh

अलीगढ़ में साइबर ठग का गजब कारनामा, यूट्यूब से सीखी अंगूठे की क्लोन तकनीक से उड़े 35 लाख

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शातिर साइबर ठग ने यूट्यूब से अंगूठे का क्लोन बनाना सीखकर AEPS (आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम) के जरिए लोगों के बैंक खातों से लगभग 35 लाख रुपये की ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी शिवम कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। कैसे किया ठगी का अंजामपुलिस के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन रबर स्टाम्प मशीन करीब 14 हजार रुपये में खरीदी और पॉलिमर क्यूरिन कैमिकल की मदद से लोगों के अंगूठों का क्लोन तैयार किया। इसके लिए वह राजस्व विभाग की वेबसाइट से सेल डीड का पीडीएफ डाउनलोड कर आधार नंबर और फिंगरप्रिंट हासिल करता था। फिर क्लोन अंगूठे को बायोमैट्रिक मशीन पर लगाकर AEPS एप में आधार नंबर डालता और संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से रकम अपने बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) वॉलेट में ट्रांसफर कर जनसेवा केंद्र से कैश निकाल लेता था। इसी तरीके से उसने अलग-अलग पीड़ितों से कुल 35 लाख रु...
पुणे में बंगाली बोलने पर प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी
Politics, State, West Bengal

पुणे में बंगाली बोलने पर प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी

कोलकाता/पुणे: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुणे, महाराष्ट्र में बंगाली प्रवासी मजदूर सुखेन महतो की हत्या की निंदा की है। ममता बनर्जी ने इसे हेट क्राइम करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। हेट क्राइम की गंभीरता पर जोरममता बनर्जी ने ट्वीट के माध्यम से कहा, “मैं शब्दों से परे विचलित, क्रोधित और आहत हूं। सुखेन महतो, जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, उसकी पुणे में बर्बर हत्या कर दी गई। यह सीधे-सीधे हेट क्राइम है। एक युवा को उसकी भाषा, पहचान और जड़ों की वजह से निशाना बनाया गया। उसे प्रताड़ित किया गया और मार डाला गया।” परिवार और बंगाल के प्रति सहानुभूतिमुख्यमंत्री ने कहा कि सुखेन के परिवार से बंगाल पूरा खड़ा है और न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने आरोपियों...
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में फ्लैट्स के बाहर रहस्यमयी आगजनी, डर का बना माहौल
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में फ्लैट्स के बाहर रहस्यमयी आगजनी, डर का बना माहौल

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं ने निवासियों में डर और संशय पैदा कर दिया है। सोसाइटी के चार अलग-अलग टॉवरों में फ्लैट्स के बाहर रखे जूते-चप्पल, दीवार पर लगे वॉलपेपर और बच्चों की साइकिल अचानक जल उठ रही हैं। सोसाइटी निवासी मनीष सिंह ने बताया कि दो दिन पहले शाम को उनके फ्लैट के बाहर तेज जलने की बदबू आई। बाहर निकलने पर देखा कि पड़ोसी के फ्लैट के बाहर जूतों में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दूसरी घटना में दूसरे टॉवर की फ्लैट के बाहर खड़ी साइकिल में आग लगी। इन घटनाओं ने सोसाइटी में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। सोसाइटी के एक निवासी गौरव गुप्ता ने कहा, “चार अलग-अलग टॉवरों में लगातार आग लगना कोई सामान्य बात नहीं है। कुछ लोग इसे शरारती तत्व की करतूत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे टोना-टोटका या कि...
मुर्शिदाबाद में शुरू हुआ ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण, हुमायूं कबीर ने निकाली बाबरी यात्रा
State, West Bengal

मुर्शिदाबाद में शुरू हुआ ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण, हुमायूं कबीर ने निकाली बाबरी यात्रा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बहुचर्चित ‘बाबरी मस्जिद’ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा के रेजिनगर में इस मस्जिद की पहली ईंट रखकर निर्माण की औपचारिक शुरुआत की। यह मस्जिद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित मूल बाबरी मस्जिद से प्रेरित है, जिसे 6 दिसंबर 1992 को ध्वस्त कर दिया गया था। मस्जिद निर्माण में होगा लगभग 55 करोड़ रुपये का खर्चकबीर ने बताया कि मस्जिद का निर्माण दो साल में पूरा किया जाएगा और इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 50-55 करोड़ रुपये होगी। मस्जिद के मुख्य द्वार की ऊँचाई 14 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर होगी, जबकि अकेले द्वार के निर्माण पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मस्जिद की नींव 6 दिसंबर, 2025 को रखी गई थी। बाबरी यात्रा 22 किलोमीटर तक सीमितमस्जिद निर्माण की जानकारी और गलतफहमियों को दूर करने के लिए कबीर ने बाबरी ...
नोएडा: विदेशी क्रूज में नौकरी का झांसा देकर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 1 करोड़ जब्त
State, Uttar Pradesh

नोएडा: विदेशी क्रूज में नौकरी का झांसा देकर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 1 करोड़ जब्त

नोएडा, 12 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के नोएडा में युवाओं को देश और विदेश के क्रूज शिप पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 1 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। साइबर थाना और सेक्टर-126 थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-132 स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा और आरोपियों राहुल, प्रशांत, विशाल और सैफ वारिश (25) को गिरफ्तार किया। नोएडा की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के पीड़ितों ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें सीओ हायर मरीन सर्विस नामक कंपनी द्वारा कॉल कर क्रूज शिप में नौकरी दिलाने का दावा किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ितों से ऑनलाइन दस्तावेज मंगवाए, वर्चुअल ट्रेनिंग और इंटरव्यू कराए और...
झारखंड निकाय चुनाव में गठबंधन के फार्मूले से अलग, आमने-सामने JMM और कांग्रेस; बीजेपी कमर कसकर तैयार
Jharkhand, State

झारखंड निकाय चुनाव में गठबंधन के फार्मूले से अलग, आमने-सामने JMM और कांग्रेस; बीजेपी कमर कसकर तैयार

रांची (आशुतोष कुमार पांडेय) – झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव इस बार त्रिकोणीय मुकाबले में बदल गए हैं। राज्य के 48 नगर निकायों में जेएमएम और कांग्रेस, जो इंडिया ब्लॉक में सहयोगी हैं, ने अधिकांश नगर निगम संस्थानों में अपने उम्मीदवारों को समर्थन दिया है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी नौ नगर निगमों के महापौर पद और राज्य भर की 20 नगर परिषद व 19 नगर पंचायतों में अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। गैर-दलीय आधार पर चुनावपिछले पांच सालों में ये पहले नगर निकाय चुनाव हैं जो गैर-दलीय आधार पर आयोजित हो रहे हैं। 8 फरवरी को उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि थी, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस एक संयुक्त उम्मीदवार पर सहमत नहीं हो सके। इसलिए दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन शहरी ...
संभल में मौलाना को भीड़ ने घेरा, महिला ने थप्पड़ों से की पिटाई
State, Uttar Pradesh

संभल में मौलाना को भीड़ ने घेरा, महिला ने थप्पड़ों से की पिटाई

संभल (सुनील मिश्रा) – उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक वायरल वीडियो ने लोगों को हिला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समुदाय के कुछ लोग एक मौलाना को घेरकर उससे कसम खवाते हैं कि वह भविष्य में कोई गलत काम नहीं करेगा। मौलाना कुरान की शपथ लेते हुए तौबा करता है। वीडियो में एक बुर्का पहने महिला मौलाना से कहती है, "तू बुड्ढा आदमी, तुझे शर्म नहीं, दूसरे का घर उजाड़ रहा। तुझे डूबकर मर जाना चाहिए।" जैसे ही मौलाना जाने लगता है, महिला अचानक पीछे से उस पर थप्पड़ों की बौछार करती है। इस दौरान मौजूद अन्य लोग उसे शांत करने की कोशिश करते हैं। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और मौलाना को बाइक पर बैठाकर ले गई। ग्रामीणों ने बताई वजहगांव वालों के अनुसार, रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां का यह अधेड़ व्यक्ति तांत्रिक क्रिया करता था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने उसे पीटा। रजपुरा थाना प्रभारी निरीक्ष...
असम के मोरान इमरजैंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहली बार उतरा राफेल, डिब्रूगढ़ में देखने उमड़ी भारी भीड़
Assam, State

असम के मोरान इमरजैंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहली बार उतरा राफेल, डिब्रूगढ़ में देखने उमड़ी भारी भीड़

डिब्रूगढ़ (शशि मिश्रा) – असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान हाइवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) पर भारतीय वायु सेना का पहला राफेल विमान उतरा। यह घटना पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक और दुर्लभ क्षण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी की यात्रा से पहले भारतीय वायु सेना ने टच-एंड-गो ऑपरेशन का पूर्ण पूर्वाभ्यास किया, जिसमें सुखोई-30, राफेल, स्वदेशी तेजस, हरक्यूलिस और एंटोनोव एएन-32 विमान शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए हवाई पट्टी पर भारी भीड़ लगाई। विमान उतरते और गर्जना करते हुए वापस उड़ते ही दर्शक रोमांचित हो उठे। विशेष रूप से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी राजमार्ग हवाई पट्टी पर लैंडिंग और टेक-ऑफ का प्रदर्शन भारतीय वायु सेना की शक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले अभ्यास जारीएनएच-127 पर स्थित ईएलएफ पर 13 फरवरी त...
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर ‘मोटा’ अमेरिका से डिपोर्ट, गाजियाबाद में फर्जी पते पर बनवाए 22 पासपोर्ट
State, Uttar Pradesh

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर ‘मोटा’ अमेरिका से डिपोर्ट, गाजियाबाद में फर्जी पते पर बनवाए 22 पासपोर्ट

गाजियाबाद (देवेश पांडेय) – हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में हत्या समेत 26 संगीन मामलों में वांछित गैंगस्टर सोमबीर उर्फ ‘मोटा’ को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। मंगलवार शाम हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। सोमबीर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी गैंग से जुड़ा हुआ है। वह 3 जनवरी 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से बैंकॉक फरार हो गया था। इसके बाद 31 मई 2024 को रोहतक पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने का मामलाजांच में पता चला कि सोमबीर ने दिल्ली के लाजपत नगर स्थित एक फ्लैट का फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया था। उक्त इमारत के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वहाँ कभी सोमबीर नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहा। इससे पहले मोदीनगर के भोजपुर क्षेत्र में भी फर्जी पते पर 22 पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया था, जिसमे...