ऑपरेशन थियेटर से 1200 किमी दूर बैठे डॉक्टरों ने किए 4 मरीजों के सफल ऑपरेशन, तकनीक ने चौंकाया
नई दिल्ली: मेडिकल तकनीक की दुनिया में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। गंगाराम अस्पताल में चार मरीजों की सर्जरी डॉक्टरों ने ऑपरेशन थियेटर (OT) में मौजूद रहे बिना ही की। यह सब संभव हुआ टेली-रोबोटिक तकनीक और 5G इंटरनेट की मदद से।
गुजरात से दिल्ली में सर्जरी
डॉक्टर विपीन त्यागी के अनुसार, गुजरात के वापी शहर में बैठे सर्जन ने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती मरीजों की सर्जरी सफलतापूर्वक अंजाम दी। इस तरह लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी से चार मरीजों का ऑपरेशन किया गया।
सर्जरी कैसे हुई
सर्जरी के दौरान मरीज OT में थे और सभी इंस्ट्रूमेंट्स तैयार किए गए थे। रोबोटिक सिस्टम के दो पार्ट थे—एक पार्ट मरीज की बॉडी में लगे इंस्ट्रूमेंट्स के लिए और दूसरा पार्ट सर्जन के कंसोल के लिए। कंसोल के माध्यम से सर्जन ने सर्जरी को नियंत्रित किया।
चार डॉक्टरों ने मिलकर की सर्जरी
डॉ. विपीन त्यागी ने खुद किड...










