मोहब्बत की मिसाल: किडनी फेल होने के बाद भी नहीं छोड़ा साथ, वैलेंटाइन ईव पर मेघा-आदित्य ने लिए सात फेरे
भिलाई/इंदौर। वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक ऐसी शादी हो रही है, जो आज के दौर में रिश्तों की सच्चाई और समर्पण की मिसाल बन गई है। यह कहानी सिर्फ विवाह की नहीं, बल्कि भरोसे, प्रेम और कठिन परिस्थितियों में साथ निभाने की है। इंदौर के वंदना नगर की रहने वाली मेघा पालीवाल और भिलाई निवासी आदित्य साहू 13 फरवरी को विवाह बंधन में बंध रहे हैं। दोनों पिछले नौ वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।
नौ साल की दोस्ती बनी जीवनभर का रिश्ता
मेघा और आदित्य की मुलाकात वर्ष 2017 में गुजरात के बड़ौदा में एक निजी कंपनी में काम के दौरान हुई थी। शुरुआत दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। समय के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को शादी तक ले जाने का निर्णय लिया। परिवार की सहमति के बाद 21 जुलाई 2024 को शादी की तारीख तय हुई और घर में तैयारियां शुरू हो गईं।
लेकिन इसी बीच जिंदगी ने ऐसा ...










