गुड न्यूज! लखनऊ को मिला बड़ा तोहफा — बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, शहीद पथ, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड तक सफर होगा आसान
लखनऊ (संवाददाता): राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर की अंदरूनी सड़कों पर यातायात को सुचारू करने के लिए अब एक और बड़ी परियोजना शुरू की जा रही है। लामार्टीनियर कॉलेज से लेकर जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा चार लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिससे हजरतगंज से शहीद पथ, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड तक सफर बेहद आसान हो जाएगा।
🚧 315 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फ्लाईओवर
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा तैयार किया जा रहा है। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तीसरे चरण के तहत किया जाएगा।इस पर करीब 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी और दो वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
🛣️ लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर
पीआईयू प्रभारी ए.के. सिंह सेंगर के अनुसार, ...










