काशी में गंगा के ऊपर मंडराने लगे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर, कमांडो और NDRF की तैनाती से मचा हड़कंप — बाद में सामने आई असली वजह!
रविवार की सुबह वाराणसी की पवित्र गंगा नदी पर अचानक भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की गूंज से माहौल रोमांचित हो उठा। गंगोत्री क्रूज के ऊपर आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने लगे, वहीं नदी के किनारे NDRF की नावें भी सक्रिय दिखाई दीं। इस अचानक हुई हलचल से घाटों पर मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक हैरान रह गए। कुछ ही पलों में घाटों पर भीड़ जमा हो गई और लोग अनुमान लगाने लगे कि आखिर काशी में ऐसा क्या हो गया।
जल्द ही यह रहस्य खुला कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एयरफोर्स, NSG कमांडो और NDRF की संयुक्त ‘आतंकी विरोधी अभ्यास ड्रिल’ थी। इस ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन की तत्परता को परखना था।
डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि सुरक्षा बल समय-समय पर इस तरह के अभ्यास करते रहते हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति — चाहे वह आतंकी घटना हो या जलमार्ग पर कोई आपदा — से निपटने में देरी न हो। उन्हो...










