क्लास टॉपर से संदिग्ध आतंकी बनीं डॉ. शाहीन: पढ़ाई में तेज, लेकिन आतंक के जाल में फँसी
लखनऊ/फरीदाबाद: दिल्ली विस्फोट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद की कहानी चौंकाने वाली है। कभी लखनऊ की सरकारी स्कूलों और मेडिकल कॉलेज में टॉपर रहीं डॉ. शाहीन अचानक जैश-ए-मोहम्मद के आतंक मॉड्यूल से जुड़ गईं। बीते डेढ़ साल से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर पाया था।
पढ़ाई में नंबर वन, लेकिन जीवन ने मोड़ा दूसरा रास्ता
डॉ. शाहीन का जन्म लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में हुआ।
दसवीं और बारहवीं में टॉप किया।
एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई प्रयागराज के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पूरी की।
यूपी लोक सेवा आयोग पास कर कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं।
पेशेवर जीवन और तलाक
2006 में जीएसवीएम में फार्माकोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर बनीं।
2009 में छह महीने के लिए कन्नौज मेडिकल कॉलेज में तैनात रहीं।
2010 में कानपुर लौट आईं, लेकिन 2013 में ड्यूटी पर आना बंद कर दिया।
...










