Saturday, August 29

State

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
State, Uttar Pradesh

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज तिवारी ने हॉस्टल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ईकोटेक-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान धीरज तिवारी की मौत हो गई। मृतक की उम्र 30 वर्ष थी और वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला था। वह विश्वविद्यालय के रामशरणदास हॉस्टल में रह रहा था और बीए (साइकोलॉजी) के दूसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस जांच:पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर पूरी जांच की गई और आवश्यक सबूत जुटाए गए। धीरज के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया था, जो गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पूरा किया गया। इस...
दिल्ली ब्लास्ट के बाद मेरठ में 600 से अधिक कश्मीरी छात्रों का खुफिया सत्यापन
State, Uttar Pradesh

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मेरठ में 600 से अधिक कश्मीरी छात्रों का खुफिया सत्यापन

मेरठ: दिल्ली लाल किले पर हुए आतंकवादी ब्लास्ट के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मेरठ जोन को भी अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है और अब यहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के सुभारती विश्वविद्यालय, शोभित विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय और अन्य कई कॉलेजों में करीब 600 कश्मीरी छात्र अध्ययनरत हैं। खुफिया एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने इन छात्रों का गोपनीय सत्यापन शुरू कर दिया है। जांच का दायरा और स्थिति: एलआईयू, इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की टीम छात्रों की गतिविधियों, उपस्थिति और व्यवहार की जानकारी जुटा रही है। अब तक आधे से अधिक छात्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी छात्र की देशविरोधी या संदिग्ध गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला है। छुट्टी पर गए...
हमदर्द बनकर विदेश में पढ़ने वाली लड़कियों का ब्रेनवॉश, कश्मीर तक कई बार गईं डॉ. शाहीन सिद्दीकी
State, Uttar Pradesh

हमदर्द बनकर विदेश में पढ़ने वाली लड़कियों का ब्रेनवॉश, कश्मीर तक कई बार गईं डॉ. शाहीन सिद्दीकी

लखनऊ: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद लखनऊ की डॉक्टर शाहीन सिद्दीकी से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार शाहीन हमदर्द बनकर युवाओं का ब्रेनवॉश करती थी और उन्हें जमात उल मोमिनात से जुड़ने के लिए उकसाती थी। मेडिकल छात्रों और मरीजों को भी शामिल किया प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शाहीन सिर्फ मेडिकल छात्रों को ही नहीं, बल्कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों का भी ब्रेनवॉश करती थी। शाहीन विदेश में पढ़ाई कर रही लड़कियों से ऑनलाइन संपर्क करती और उन्हें गाइडेंस के बहाने संदिग्ध गतिविधियों में जोड़ती थी। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, शाहीन का काम आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देना था। जांच में आमना-सामना होगा भाई डॉ. परवेज से शाहीन के साथ उसका भाई डॉ. परवेज भी जांच में शामिल होगा। अभी दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद दोनों का एक साथ आमना-सामना कराना तय ह...
बिहार चुनाव 2025: परिहार विधानसभा सीट पर तीन बहुओं की सियासी अग्निपरीक्षा
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव 2025: परिहार विधानसभा सीट पर तीन बहुओं की सियासी अग्निपरीक्षा

सीतामढ़ी: बिहार की परिहार विधानसभा सीट इस बार सियासी नज़रों में हॉट सीट बनकर उभरी है। यहां तीन बहुएं आमने-सामने हैं और इनकी लड़ाई को स्थानीय राजनीति का बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर राजद से बागी रितु जायसवाल का पूरा करियर इस चुनाव में दांव पर है। कल यानी 14 नवंबर को मतगणना होगी और जनता तय करेगी कि कौन बनती है परिहार की नई माननीय। चुनाव प्रचार में इन तीनों बहुओं ने पूरे क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, और उनके समर्थक पंचायतों व गांवों में जाकर वोटरों के आंकड़े जुटा रहे हैं। पहली बहू: गायत्री देवी – जीत की हैट्रिक का इरादा भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी इस बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। गायत्री देवी 2015 और 2020 में परिहार सीट जीत चुकी हैं। उनके पति रामनरेश यादव साल 2010 में विधायक बने थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रितु जायसवाल के बागी उम्मीदवार बनने से भाजपा को अप्र...
दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले 12 मिनट तक डॉक्टर उमर की रहस्यमयी मुलाकात, मस्जिद में भी गए
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले 12 मिनट तक डॉक्टर उमर की रहस्यमयी मुलाकात, मस्जिद में भी गए

जांच में जुटी पुलिस, तलाश जारी – सिग्नल फोन और कार की फरेंसिक जांच में जुटी एजेंसियां नई दिल्ली: लाल किले के पास हाल ही में हुए कथित आत्मघाती धमाके से पहले डॉक्टर उमर की 12 मिनट की रहस्यमयी गतिविधि पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, धमाके से ठीक पहले उमर कमला मार्केट थाना क्षेत्र के पास स्थित रामलीला मैदान की मस्जिद गया था, जहां लगभग 12 मिनट रुका। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान उसने नमाज अदा की या किसी से मुलाकात की। मस्जिद और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या इस दौरान डॉक्टर उमर को कोई लोकल सपोर्ट मिला। मस्जिद से निकलने के बाद उमर ने आई20 कार लेकर लाल किला पार्किंग में करीब साढ़े तीन घंटे तक गाड़ी खड़ी की, इसके बाद कार लेकर धमाका किया। जांच में यह भी सामने आया कि उमर फरीदाबाद मॉ...
प्रकाश कौर की इच्छा: धर्मेंद्र को घर पर आराम, अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज
Entertainment, Maharashtra, State

प्रकाश कौर की इच्छा: धर्मेंद्र को घर पर आराम, अस्पताल से हुआ डिस्चार्ज

‘ही मैन’ के डॉक्टर का खुलासा मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 12 नवंबर 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 89 वर्षीय ‘ही मैन’ धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ के बाद 10 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतित समदानी ने बताया कि परिवार की इच्छा और आराम के मद्देनजर धर्मेंद्र को अस्पताल से घर लाया गया। घर पर रहकर आराम और देखभाल:डॉक्टर समदानी के अनुसार, धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर चाहते थे कि धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर आराम करें और घर के माहौल में समय बिताएं। प्रकाश कौर का मानना था कि धर्मेंद्र घर पर ज्यादा सहज और खुश महसूस करेंगे। धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में फल और सब्जियां उगाते हैं और गाय-भैंसे पालते हैं। परिवार का समर्पण:डॉ. समदानी ने कहा, “संकट की इस घड़ी में हम देओल परिवार के साथ...
धर्मेंद्र के हालात देखकर अमिताभ बच्चन भावुक, रातों की नींद उड़ी, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट
Entertainment, Maharashtra, State

धर्मेंद्र के हालात देखकर अमिताभ बच्चन भावुक, रातों की नींद उड़ी, लिखा दिल कचोटने वाला पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती का हाल ही में एक भावुक पल सामने आया। 89 वर्षीय सुपरस्टार धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में भर्ती करवाया गया था। 12 नवंबर को डिस्चार्ज होने के बाद अमिताभ खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचे। धर्मेंद्र की हालत देखकर अमिताभ बुरी तरह टूट गए। उनके चेहरे पर दुख और मायूसी के भाव स्पष्ट झलक रहे थे। इतने भावुक होने के कारण अमिताभ उस रात कोई ट्वीट नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर अमिताभ का दिल कचोटने वाला पोस्ट अगली सुबह, 13 नवंबर को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर हरिवंशराय बच्चन की कुछ पंक्तियां साझा कीं:"वो किसे दोषी ठहराएं, और किसको दुख सुनाएं, जबकि मिट्टी साथ मिट्टी के करे अन्याय।" फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दी और अमिताभ को हौसला देने के लिए कमेंट किया...
लाल किले के पास ब्लास्ट: न्यू लाजपत राय मार्केट से बरामद हुआ बॉडी पार्ट, FSL और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
Delhi (National Capital Territory), State

लाल किले के पास ब्लास्ट: न्यू लाजपत राय मार्केट से बरामद हुआ बॉडी पार्ट, FSL और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए लाल किला ब्लास्ट की जांच में नया सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। गुरुवार को न्यू लाजपत राय मार्केट से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शव का टुकड़ा बरामद किया। यह बॉडी पार्ट विस्फोट स्थल से कई सौ मीटर दूर मिला, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ब्लास्ट की भयावहता और फॉरेंसिक जांचदिल्ली पुलिस के अनुसार, इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है। बरामद बॉडी पार्ट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि जांच में मदद मिल सके। शुरुआती फॉरेंसिक डीएनए टेस्ट से यह पुष्टि हुई कि लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट का आरोपी डॉ. उमर उन नबी था। उसके पैर का टुकड़ा आई-20 कार के स्टीयरिंग के पास मिला, जिसे फोरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेजा गया। आतंकी साजिश और वित्तीय पहलूपुलिस सूत्रों ने बताया कि इस ब्लास्ट ...
यूपी सरकार ने पीलीभीत की तेज-तर्रार एडीएम ऋतु पुनिया को वेटिंग लिस्ट में किया स्थानांतरित
State, Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने पीलीभीत की तेज-तर्रार एडीएम ऋतु पुनिया को वेटिंग लिस्ट में किया स्थानांतरित

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को यूपी सरकार ने पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इस कदम के पीछे प्रमुख वजह मानी जा रही है कि ऋतु पुनिया ने 7 नवंबर को सदर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि प्रिंस ने उन्हें बदनाम करने, रंगदारी मांगने और हमला करवाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने 8 नवंबर को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। विहिप के प्रांतीय मंत्री राजेश और देंवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए। बाद में, प्रिंस गौड़ को जेल से जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया और 11 नवंबर को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई। तेज-तर्रार अफसर के रूप में ऋतु पुनिया की ...
भोपाल: मॉडल खुशबू की मौत का नया मोड़, कासिम गिरफ्तार – आधार कार्ड पर बुर्के वाली तस्वीर ने खड़े किए सवाल
Madhya Pradesh, State

भोपाल: मॉडल खुशबू की मौत का नया मोड़, कासिम गिरफ्तार – आधार कार्ड पर बुर्के वाली तस्वीर ने खड़े किए सवाल

भोपाल: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड कासिम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान खुशबू के बैग से हिजाब और उसके आधार कार्ड में बुर्का पहने तस्वीर मिलने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या कासिम ने खुशबू को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था। परिवार ने लगाए गंभीर आरोप खुशबू के परिवार ने आरोप लगाया कि कासिम ने उसे पहले राहुल बनकर दोस्ती की। बाद में असली नाम पता चलने पर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाया। खुशबू के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। बहन तारा अहिरवार ने बताया कि खुशबू दिवाली पर घर आई थी, लेकिन परेशान और चुपचाप रहती थी। जबरन उज्जैन ले जाने की कोशिश तारा ने कहा कि 8 नवंबर की रात खुशबू ने फोन कर बताया कि कासिम उसे जबरदस्ती उज्जैन ले जा रहा है। खुशबू ने मना किया, और अगले दिन 9 नवंबर को बड़ी बहन प्रीति ने फोन कर बताया ...